रिंग सेरेमनी में वर-वधु पक्ष भीड़े, जमकर मारपीट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Apr 2019 2:21 AM
देवघर : नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हदहदिया पुल के निकट स्थित विष्णु लॉज में रिंग सेरेमनी के दौरान वर व वधु पक्ष के लोग आपस में भिड़ गये. विवाद बढ़ने पर लाठी, रड व अन्य घातक औजार से एक-दूसरे पर वार कर कई लोगों को जख्मी कर दिये. उक्त घटना के संबंध में जमुई जिले […]
देवघर : नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हदहदिया पुल के निकट स्थित विष्णु लॉज में रिंग सेरेमनी के दौरान वर व वधु पक्ष के लोग आपस में भिड़ गये. विवाद बढ़ने पर लाठी, रड व अन्य घातक औजार से एक-दूसरे पर वार कर कई लोगों को जख्मी कर दिये. उक्त घटना के संबंध में जमुई जिले के भचेयार गांव निवासी गौतम ठठेरा ने सीजेएम गरिमा मिश्रा की अदालत में शिकायतवाद दाखिल कर न्याय की गुहार लगायी है.
इस मामले में बेलहर थाना क्षेत्र के बहराजोरा गांव निवासी बजरंगी ठठेरा, अजीत ठठेरा, रंजय ठठेरा, नीरो पोद्दार, कौशल्या देवी व पवन ठठेरा को आरोपित बनाया गया है. दाखिल परिवाद में कहा है कि वर व वधु पक्ष उक्त होटल में रिंग सेरेमनी के लिए आये थे. कार्यक्रम संपन्न हो गया, पश्चात खान-पान को लेकर विवाद हो गया व दोनों पक्ष अापस में झगड़ गये व मारपीट कर ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










