ePaper

देवघर : कौन चला रहा था गाड़ी अबतक नहीं चला पता

Updated at : 04 Nov 2018 9:42 AM (IST)
विज्ञापन
देवघर : कौन चला रहा था गाड़ी अबतक नहीं चला पता

थाना प्रभारी के साथ स्कॉरपियो में कितने लोग देवघर : जूली तिवारी को धक्का मारने वाले स्कॉरपियो (जेएच 02 एजे 8704) में कितने लोग बैठे थे. गाड़ी कौन चला रहा था, पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है. इसकी जानकारी प्राप्त करने के लिये नगर थाना प्रभारी ने विलियम्स टाउन निवासी सोनू झा […]

विज्ञापन
थाना प्रभारी के साथ स्कॉरपियो में कितने लोग
देवघर : जूली तिवारी को धक्का मारने वाले स्कॉरपियो (जेएच 02 एजे 8704) में कितने लोग बैठे थे. गाड़ी कौन चला रहा था, पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है.
इसकी जानकारी प्राप्त करने के लिये नगर थाना प्रभारी ने विलियम्स टाउन निवासी सोनू झा के मोबाइल पर संपर्क किया. हालांकि साेनू ने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया. थाना प्रभारी से उसने कहा कि अभी वह बाहर अस्पताल में इलाज करा रहा है.
अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है. उधर, घटनास्थल के आसपास भी पुलिस गोपनीय तरीके से पूरे मामले का पता लगाने में जुटी है. पुलिस के लिये यह पता लगाना बहुत आवश्यक है कि गाड़ी कौन चला रहा था. आसपास के लोगों के मुताबिक स्कॉरपियो पर थाना प्रभारी व सोनू सहित कुल चार से पांच लोग बैठे थे. परिवहन कार्यालय से पुलिस ने स्कॉरपियो का डिटेल्स निकाला तो जानकारी हुई कि घटना के एक दिन पूर्व ही गाड़ी का इंश्योरेंस लैप्स हो गया था.
गाड़ी हजारीबाग जिले के केरेडारी खलारी निवासी बालकिशुन विश्वकर्मा के नाम से है. 19 अक्तूबर को रात करीब 9:30 बजे तेज गति से जा रही उक्त स्कॉरपियो ने नीलकंठ विहार निवासी जूली की स्कूटी में धक्का मार दिया था. घटना में जूली की मौत हो गयी थी और उसके पुत्र ऋषभ व पुत्री प्राची गंभीर रूप से घायल हो गये थे. देवघर से रेफर होने के बाद ऋषभ व प्राची का कोलकाता में इलाज चल रहा है.
घटना को लेकर जूली के मामा ससुर जसीडीह थाना क्षेत्र के कोठिया निवासी अशोक तिवारी के बयान पर नगर थाने में दुर्घटना का एफआइआर दर्ज किया गया है.
तीन दिन बाद रिखिया के तत्कालीन थाना प्रभारी राजीव रंजन की शिकायत पर सर्विस रिवॉल्वर व गोली गायब होने का भी मामला दर्ज किया गया है. मामले में दोषी पाकर रिखिया के तत्कालीन थाना प्रभारी राजीव रंजन को एसपी ने निलंबित कर दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola