विश्व पर्यावरण दिवस पर चितरा में पौधे का किया गया वितरण

Updated:
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस पर चितरा में पौधे का किया गया वितरण

विश्व पर्यावरण दिवस पर चितरा में पौधारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

चितरा. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चितरा कोलियरी प्रबंधन एवं शताक्षी महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में बनवारी डंगाल पुनर्वास स्थल पर पौधारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ हुई. उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय परिसर में आम, कटहल और अमरूद सहित विभिन्न फलदार पौधे लगाए गए तथा ग्रामीणों के बीच पौधों का वितरण किया गया. महाप्रबंधक मदन मोहन कुमार, खनन अभिकर्ता उमेश प्रसाद चौधरी एवं शताक्षी महिला मंडल की शाखा अध्यक्ष कुमुद शर्मा सहित अन्य ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. मौके पर पर्यावरण अधिकारी गुल मोहम्मद अंसारी, जगन्नाथ महतो, उत्पल नंदी, रीना चौधरी, रीता देवी, पूनम देवी, रूबी तिवारी, शबाना परवीन समेत अन्य लोग उपस्थित थे. इसके अलावा चितरा कोलियरी स्थित चितरा इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण का कार्य किया गया. मौके पर प्रभारी प्राचार्य नित्यानंद राय मौजूद थे.

विज्ञापन
Sanjay Kumar Rana

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola