पहले इशारा कर बुलाया, फिर मारपीट कर मोबाइल छीना; देवघर में छिनतई की घटना

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देवघर के पुराने बस स्टैंड के पास युवक को बुलाकर मारपीट के बाद मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है. पुलिस CCTV फुटेज से आरोपियों की पहचान में जुटी है.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर: नगर थाना क्षेत्र के प्राइवेट पुराने बस स्टैंड के पास रविवार दोपहर करीब 12 बजे युवक से मोबाइल छिनतई का मामला सामने आया है. घटना को लेकर कुंडा थाना क्षेत्र के बलिया चौकी निवासी अशोक कुमार सिंह ने नगर थाना में अज्ञात युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है.

विज्ञापन

इशारा कर बुलाया, पास पहुंचते ही शुरू कर दी मारपीट

शिकायत के अनुसार अशोक कुमार सिंह किसी काम से देवघर आये थे. इसी दौरान एक युवक ने इशारा कर उन्हें अपने पास बुलाया.

बताया गया कि जैसे ही वह युवक के पास पहुंचे, वहां मौजूद दूसरे युवक ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. इसी दौरान दोनों युवकों ने उनका मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गये.

यह भी पढ़ें:

देवघर AIIMS में सर्वाइकल कैंसर पर मंथन, शुरुआती जांच और समय पर इलाज पर जोर

CCTV फुटेज से आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस घटनास्थल और उसके आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके.

पुलिस आसपास के इलाकों में लगे अन्य कैमरों की फुटेज की भी जांच कर रही है. आरोपियों की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola