अटल जी की प्रतिमा स्थापित करने की मांग

Updated at : 20 Aug 2018 7:22 AM (IST)
विज्ञापन
अटल जी की प्रतिमा स्थापित करने की मांग

मधुपुर : अटल बिहारी वाजपेयी स्मारक समिति के सदस्य रविवार को श्रम मंत्री राज पलिवार से शेखपुरा स्थित आवास में मिलकर पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी जी की नीमतल्ला भेड़वा रोड में प्रतिमा स्थापित करने की मांग की. कहा गया कि राजनीति के भीष्म पितामह कहे जाने वाले वाजपेयी जी झारखंड राज्य निर्माण के जनक भी थे. […]

विज्ञापन
मधुपुर : अटल बिहारी वाजपेयी स्मारक समिति के सदस्य रविवार को श्रम मंत्री राज पलिवार से शेखपुरा स्थित आवास में मिलकर पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी जी की नीमतल्ला भेड़वा रोड में प्रतिमा स्थापित करने की मांग की. कहा गया कि राजनीति के भीष्म पितामह कहे जाने वाले वाजपेयी जी झारखंड राज्य निर्माण के जनक भी थे. उनके आदर्श आज की नौजवान पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है. कवि से लेकर राजनीति तक सफर और उनकी ओर से समाज के लिए किये गये कार्य हमेशा याद किये जायेंगे.
सदस्यों ने नीम तल्ला भेड़वा रोड स्थित कूड़ेदान बन चुके कूप को भरकर वाजपेयी जी की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है. मौके पर समिति के अध्यक्ष संजय चौधरी, सचिव अमित चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार, नंद किशोर राणा, रामदेव राणा, दीपक चौधरी, सीताराम यादव, रमेश राणा, कुंदन राणा, अरूण कुमार निर्झर, गोविंद वर्मा, किशन गुप्ता, अशोक गुप्ता आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola