ट्रैफिक ब्लॉक के कारण जसीडीह-झाझा-जसीडीह ट्रेन रही रद्द
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 May 2018 4:31 AM
विज्ञापन
देवघर : आसनसोल डिवीजन अंतर्गत सिमुलतला-झाझा के बीच डाउन लाइन पर रेलवे ट्रैक के रखरखाव कार्य के लिए रविवार को दो घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया. ब्लॉक के कारण डाउन-अप 63565-66 जसीडीह-झाझा-जसीडीह ट्रेन रद्द रही. वहीं अप 63567 आसनसोल-झाझा पैसेंजर ट्रेन जसीडीह तक ही चली व डाउन 63568 झाझा-आसनसोल पैसेंजर ट्रेन जसीडीह से ही […]
विज्ञापन
देवघर : आसनसोल डिवीजन अंतर्गत सिमुलतला-झाझा के बीच डाउन लाइन पर रेलवे ट्रैक के रखरखाव कार्य के लिए रविवार को दो घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया. ब्लॉक के कारण डाउन-अप 63565-66 जसीडीह-झाझा-जसीडीह ट्रेन रद्द रही. वहीं अप 63567 आसनसोल-झाझा पैसेंजर ट्रेन जसीडीह तक ही चली व डाउन 63568 झाझा-आसनसोल पैसेंजर ट्रेन जसीडीह से ही आसनसोल के लिए खुली. 63561 आसनसोल-झाझा ट्रेन जसीडीह तक ही चली.
रद्द रही विभूति सुपरफास्ट: रविवार को डाउन की 12334 विभूति सुपरफास्ट व अप की 03511 आसनसोल-पटना एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रही, जबकि कई ट्रेनें घंटों विलंब से चली. डाउन की 13006 पंजाब मेल 15 घंटे, 12274 दुरंतो एक्सप्रेस 11 घंटे, 12304 नयी दिल्ली-हावड़ा पूर्वा सुपरफास्ट पांच घंटे, 13008 तूफान एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे, 53050 मोकामा-हावड़ा पैसेंजर दो घंटे, 53132 मुजफ्फरपुर-सियालदह पैसेंजर एक घंटा, 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस दो घंटे,
13022 रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस एक घंटा विलंब से चली. वहीं अप की ट्रेन 12369 हावड़ा-हरिद्वार कुंभ एक्सप्रेस एक घंटा, 53049 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस एक घंटा, 53131 सियालदह-मुजफ्फपुर पैसेंजर दो घंटे विलंब से चली. ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण रेल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










