3055 एलइडी बल्ब की लाइट से रोशन होगा मधुपुर शहर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 May 2018 4:53 AM
विज्ञापन
मधुपुर : शहरी क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए दो करोड़ 53 हजार 964 रुपये की स्वीकृति मिली है. इससे विभिन्न सड़कों के किनारे लगी पारंपरिक स्ट्रीट लाइट हटा कर एलइडी लाइट लगायी जायेगी. शहर के सभी वार्डों में सड़कों के किनारे एलइडी लाइट लगने के बाद पूरा इलाका दुधिया रोशनी में नहाया […]
विज्ञापन
मधुपुर : शहरी क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए दो करोड़ 53 हजार 964 रुपये की स्वीकृति मिली है. इससे विभिन्न सड़कों के किनारे लगी पारंपरिक स्ट्रीट लाइट हटा कर एलइडी लाइट लगायी जायेगी. शहर के सभी वार्डों में सड़कों के किनारे एलइडी लाइट लगने के बाद पूरा इलाका दुधिया रोशनी में नहाया हुआ नजर आयेगा.
फिलहाल शहर में 1861 स्ट्रीट लाइट लगी हुई हैं और सभी लाइट पारंपरिक स्ट्रीट लाइट है. इसके अलावा 1194 खाली पोल हैं. इन जगहों पर भी नयी एलइडी लाइट लगायी जायेगी. लाइट लगाये जाने का काम मेसर्स इइएसएल की ओर से किया जायेगा.पारंपरिक स्ट्रीट लाइट की जगह एलइडी लाइट लगाने से 50 प्रतिशत तक बिजली की बचत होगी.
पारंपरिक 1861 स्ट्रीट लाइट को बदल कर एलइडी लगाने में 96 लाख 65 हजार 623 रुपये खर्च होंगे. हर वर्ष मधुपुर नगर पर्षद को 52 लाख 97 हजार 128 रुपये की बचत होगी. दो फेज में इसका काम पूर्ण होगा. इस कार्य की स्वीकृति सरकार के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने विज्ञापन जारी किया है.इस सूचना के बाद मधुपुर के लोगों में खुशी की लहर है. कहा कि शहर अब दूधिया रोशनी से जगमगाएगा.हर वर्ष नप को 52.97 लाख की बचत होगी, पहले से लगी 1861 स्ट्रीट लाइट को बदला जायेगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










