जसीडीह में खोला जायेगा रेलवे का अस्पताल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Apr 2018 3:20 AM

विज्ञापन

देवघर : रविवार को स्वास्थ्य जांच शिविर में शामिल होने देवघर पहुंचे रेलवे बोर्ड के डीजी आरएचएस डॉ अनिल कुमार ने कहा कि जसीडीह में रेलवे का अस्पताल का निर्माण कराया जायेगा. इसके लिए रेलवे बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव रखा जायेगा. मधुपुर रेलवे अस्पताल में डॉक्टर व दवा की कमी के कारण कई बार […]

विज्ञापन
देवघर : रविवार को स्वास्थ्य जांच शिविर में शामिल होने देवघर पहुंचे रेलवे बोर्ड के डीजी आरएचएस डॉ अनिल कुमार ने कहा कि जसीडीह में रेलवे का अस्पताल का निर्माण कराया जायेगा. इसके लिए रेलवे बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव रखा जायेगा. मधुपुर रेलवे अस्पताल में डॉक्टर व दवा की कमी के कारण कई बार मरीजों या घायलों को आसनसोल भेजे जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि इसकी जांच की जायेगी.
मधुपुर रेल अस्पताल में डॉक्टर व दवा की कमी पूरी की जायेगी. डॉ कुमार ने जसीडीह रेलवे परिसर स्थित एमएफसी भवन में रविवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन किया. शिविर में रेलकर्मियों व उनके परिजनों के ब्लड प्रेशर शूगर, दांत समेत अन्य बीमारी की जांच इसीजी के माध्यम से की गयी. डॉक्टर प्रधान के नेतृत्व में चार डॉक्टरों की टीम ने जांच की.
डॉ अनिल कुमार ने बताया कि दूर-दराज के स्टेशन में कार्यरत रहने के कारण समय से इलाज नहीं करा पाते हैं. शिविर में किसी भी प्रकार की बीमारी का पता चलने पर बेहतर इलाज के लिए भेज दिया जायेगा. इस मौके इस्टर्न रेलवे सीएमडी डॉ सुनील कुमार, एलएमएस डॉ बी घटक, डॉ सुजीत मल्लिक, बी चौबे, डी गोप समेत अन्य मौजूद थे.
जीएम ने किया विंडोज निरीक्षण
देवघर : इस्टर्न रेलवे के महाप्रबंधक हरेंद्र राव ने रविवार को आसनसोल डिवीजन क्षेत्र के प्रमुख सभी स्टेशनों का विंडोज निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में आसनसोल रेल मंडल के कई अधिकारी की संयुक्त टीम के साथ निरीक्षण में रेलवे की सफाई, सुरक्षा, यात्रियों की सुविधा, रेलवे फाटक, यातायात समेत अन्य प्रकार की जानकारी जसीडीह स्टेशन प्रबंधक एसके मंडल से ली.
इस क्रम में अधिकारी के स्पेशल सैलून को 12326 गुरुमुखी एक्सप्रेस सुपरफास्ट ट्रेन में विशेष सुरक्षा के साथ जोड़ा गया. झाझा से जसीडीह के बीच पड़ने वाली सभी स्टेशनों की जानकारी ली. इस क्रम में आरपीएफ इंस्पेक्टर अमिताभ रंजन, समेत अन्य कर्मी मौजूद था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola