ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Apr 2018 6:59 AM

विज्ञापन

सारठ बाजार : 11 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आ जाने से एक गाय व बछिया की मौत हो गयी. तार टूट कर लोहे के पोल पर गिर गया था. मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने 11 हजार का तार बदलने व मुआवजे की मांग को लेकर सुबह नौ से बजे सारठ-मधुपुर एनएच […]

विज्ञापन
सारठ बाजार : 11 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आ जाने से एक गाय व बछिया की मौत हो गयी. तार टूट कर लोहे के पोल पर गिर गया था. मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने 11 हजार का तार बदलने व मुआवजे की मांग को लेकर सुबह नौ से बजे सारठ-मधुपुर एनएच 114 को डुमरिया गांव के पतरो पुल के पास जाम कर दिया.
एक घंटा तक सड़क जाम से दोनों ओर से दर्जनों छोटे-बड़े वाहन फंस गये. तेज गर्मी के कारण जाम में फंसे यात्री काफी परेशान दिखे. इधर सड़क जाम की घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी नुनुदेव राय व एएसआइ श्रीनारायण राय दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित ग्रामीण बिजली विभाग के अधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे. ग्रामीणों ने बताया 11 हजार वोल्ट का तार काफी जर्जर है. अक्सर टूट-टूट कर गिरता रहता है.
बताया कि शुक्रवार की शाम को ही तार टूट कर लोहे के पोल पर लटक रहा था. इसकी सूचना विभाग व पावर सब स्टेशन सारठ को दी गयी थी, लेकिन उसके बाद भी विभाग के मिस्त्री व अधिकारी देखने तक नहीं आये और सुबह करीब आठ बजे बिजली चालू कर दी. इस कारण बिजली पोल में करेंट आ गया.
उसकी चपेट में आने से एक गाय व एक बछिया की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. एक चरवाहा बाल-बाल बच गया. थाना प्रभारी ने जाम स्थल से बिजली विभाग के सहायक अभियंता व कनीय अभियंता से फोन पर बात की और घटना की जानकारी दी. इसके बाद विभाग के सहायक अभियंता राज कमल ने 24 घंटे के अंदर 11 हजार वोल्ट के तार की मरम्मत व मुआवजा देने का आश्वासन दिया. उसके बाद जाम हटा. बाद में बीडीओ निशा कुमारी सिंह व डॉ विधु विबोध भी घटना स्थल पर पहुंचे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola