महाराष्ट्र पुलिस ने की छापेमारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Apr 2018 6:55 AM

विज्ञापन

मधुपुर : साइबर अपराध कर हजारों की ठगी के मामले में महाराष्ट्र के ठाणे जिले की वाटिका नगर पुलिस के नेतृत्व में एक टीम सब इंस्पेक्टर प्रेम वर्मा के नेतृत्व में मधुपुर पहुंची. स्थानीय पुलिस के सहयोग से साप्तर में छापेमारी की. बताया जाता है कि बैंक अधिकारी बनकर साइबर अपराधियों ने वाटिका नगर में […]

विज्ञापन

मधुपुर : साइबर अपराध कर हजारों की ठगी के मामले में महाराष्ट्र के ठाणे जिले की वाटिका नगर पुलिस के नेतृत्व में एक टीम सब इंस्पेक्टर प्रेम वर्मा के नेतृत्व में मधुपुर पहुंची. स्थानीय पुलिस के सहयोग से साप्तर में छापेमारी की.

बताया जाता है कि बैंक अधिकारी बनकर साइबर अपराधियों ने वाटिका नगर में एटीएम का पिन हासिल किया और उसके बैंक खाते से हजारों की रकम उड़ा ली. घटना को लेकर साइबर थाना में मामला दर्ज किया गया था. अनुसंधान के क्रम में पता चला कि साइबर अपराधियों ने ठगी में जिस सिम का इस्तेमाल किया था, वह साप्तर के एक व्यक्ति का था. हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola