डॉ भीमराव आंबेडकर के िवचारों से आयेगी देश में समरसता

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Apr 2018 6:53 AM

विज्ञापन

मधुपुर : भाजपा महिला मोर्चा आवासीय कार्यालय में बाबा भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने बाबा साहेब के तस्वीर पर माल्यार्पण किया. मौके पर मोर्चा की जिला अध्यक्ष विजया सिंह, अध्यक्ष मालती सिन्हा, गायत्री लाल, सुनीता जायसवाल, सपना विश्वकर्मा, कुसुम शर्मा, बीके किरण, ममता प्रसाद, अलका सोनी, अंजलि सिन्हा, […]

विज्ञापन

मधुपुर : भाजपा महिला मोर्चा आवासीय कार्यालय में बाबा भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने बाबा साहेब के तस्वीर पर माल्यार्पण किया. मौके पर मोर्चा की जिला अध्यक्ष विजया सिंह, अध्यक्ष मालती सिन्हा, गायत्री लाल, सुनीता जायसवाल, सपना विश्वकर्मा, कुसुम शर्मा, बीके किरण, ममता प्रसाद, अलका सोनी, अंजलि सिन्हा, मिली जायसवाल, कुसुम सिंह, रीना देवी आदि मौजूद थे.

वहीं शहर के भेड़वा स्थित आंबेडकर चौक पर शनिवार को आंबेडकर समिति के तत्वावधान में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी. इस अवसर पर पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी ने आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. मौके पर किशोर दास आदि दर्जनों लोग मौजूद थे.

इधर अनुसूचित संघर्ष समिति के तत्वावधान में प्रकाश दास की अध्यक्षता में कोर्ट मोड़ स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर डॉ आंबेडकर की 127 वीं जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन सेवानिवृत्त शिक्षक प्रसादी दास ने किया.
मौके पर जिप सदस्य दिनेश्वर किस्कू, शिक्षक संतोष कुमा, प्रभु मेहरा, बालदेव दास, श्याम सुंदर दास, जयदेव मेहरा, मदन दास, किशोर दास, मुकेश दास, राजेंद्र दास, राजेश कुमार दास, इंद्राणी देवी, माया देवी, राधा देवी, मंजू देवी आदि मौजूद थे.
वहीं शहर के कोर्ट मोड़ परिसर में समारोह पूर्वक डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. समाज कर्मी घनश्याम समेत अन्य लोगों ने आंबेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. मौके पर श्री किशुन, प्रमोद विद्यार्थी, कुंदन भगत, सीमांत, राशिद, इबरार ताबिंदा आदि दर्जनों लोग मौजूद थे.
इधर मारगोमुंडा प्रतिनिधि के अनुसार. प्रखंड कार्यालय सभागार में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 127वीं जयंती धूमधाम के साथ मनायी गयी. इस अवसर पर बीडीओ जोहन टुडू ने कहा कि डॉ भीमराव एक महान व्यक्ति थे. इसके अलावा पिपरा, रामपुर, सरस्वती शिशु मंदिर समेत कई संस्थानों में समारोह पूर्वक जयंती मनायी गयी. मौके पर मुखिया लालमुनी मंडल, सहेदा खातून, सुरेश चंद्र दास, रीना देवी, महावीर मंडल, अजय सिंह, कार्तिक मंडल, तकबुल अंसारी, प्रचार्य भूषण कुमार, रूप लाल मंडल, गिरीश यादव, दाउद शेख, चौधरी पंडित आदि मौजूद थे.
डॉ आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का हुआ अनावरण
चितरा. एसपी माइंस चितरा कोलियरी के वर्कशॉप के समीप चितरा-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने डॉ भीम राव आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया. उन्होंने कहा कि हम सभी भारत वासियोें को बाबा साहब से सीख लेेने की जरूरत है. उन्होने काफी गरीबी में संघर्ष कर उच्च शिक्षा प्राप्त की और भारतवासियों के संविधान दिया. कार्यक्रम का आयोजन कोल इंडिया इंपलाइ एसटी एससी-एसोसिएशन की ओर से किया गया था. संचालन कृष्णा महतो ने किया. इस मौके पर कोलियरी अभिकर्ता बमबम सिंह, क्षेेत्रीय कार्मिक प्रबंधक बीटी कटारे, अभियंता कंपनी पासवान, राजेश्वर सिंह, यूनियन प्रतिनिधि महेंद्र प्रसाद राणा, पशुपति कोल, होपना मरांडी, हरिकिशोर कोल आदि ने भी संबोधित किया. एसोसिएशन ने बाइक जुलूस भी निकाला. इसके अलावा दूसरी ओर दमगढ़ा स्थित डॉ भीम राव अांबेडकर की प्रतिमा पर भी कृषि मंत्री ने माल्यार्पण किया. इस मौके पर मुखिया दिलीप भोक्ता, गुलाब रवि दास, द्वारिका दास, दरबारी दास, पवन सिंह आदि उपस्थित थे. वहीं दूसरी ओर जेवीएम के कार्तिक रजक व प्रसादी दास के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गयी. इस मौके पर परमेश्वर दास, सुभाष रजक समेत दर्जनों लोग शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola