सरकारी बस डिपो परिसर में पलाश पेड़ में गमछे व प्लास्टिक रस्सी के सहारे लगायी फांसी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Apr 2018 4:21 AM

विज्ञापन

देवघर : नगर थाना क्षेत्र के देवघर कॉलेज रोड निवासी प्राइवेट बिजली मिस्त्री मनीष कुमार उर्फ गुड्डू (28) ने सरकारी बस डिपो परिसर स्थित पलाश पेड़ में प्लास्टिक रस्सी व गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. गुड्डू एक लाइटिंग दुकान में बिजली मिस्त्री का काम करता था. घटना की जानकारी मिलते ही नगर […]

विज्ञापन

देवघर : नगर थाना क्षेत्र के देवघर कॉलेज रोड निवासी प्राइवेट बिजली मिस्त्री मनीष कुमार उर्फ गुड्डू (28) ने सरकारी बस डिपो परिसर स्थित पलाश पेड़ में प्लास्टिक रस्सी व गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. गुड्डू एक लाइटिंग दुकान में बिजली मिस्त्री का काम करता था. घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना के एएसआइ शंभूनाथ शर्मा, रामानुज सिंह व पीएन पाल गश्ती दल के साथ घटनास्थल पहुंचे. पुलिस ने फंदे से गुड्डू के शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उधर, गुड्डू की पत्नी रश्मि देवी ने पुलिस को दिये बयान में कहा कि गुरुवार रात 9: 30 बजे वह घर आया था. खाने के लिए बोला गया, तो उसने खाने से इनकार कर दिया. करीब 10:30 बजे घर से टहलने की बात कह कर निकल गया.

काफी देर इंतजार करने के बाद रश्मि सो गयी. देर रात नींद खुली, तो देखा कि अब तक पति नहीं लौटे हैं. परिवार के अन्य सदस्यों को गुड्डू के घर नहीं आने की जानकारी दी गयी. परिजन ने काम के सिलसिले में कहीं रुक जाने का अंदेशा जताया. सुबह तक गुड्डू घर नहीं लौटा, तो परिजन उसके गायब होने की शिकायत देने नगर थाना गये. इसी बीच कचरा चुनने वाले एक बालक ने डिपो परिसर में एक व्यक्ति को फंदे से झूलने की सूचना दी. परिजन वहां पहुंचे तो मनीष को फंदे से झूलता पाया. बाद में मामले की सूचना नगर थाना को दी गयी, तब पुलिस पहुंची और शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने गुड्डू का शव परिजनों को सौंप दिया. गुड्डू ने यह कदम क्यों उठाया, इस बारे में परिजन कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं. समाचार लिखे जाने तक नगर पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola