सरकारी होटलों का निरीक्षण कर व्यवस्था का लिया जायजा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Apr 2018 6:08 AM

विज्ञापन

देवघर : श्रावणी मेले की तैयारी को लेकर डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने देवघर के जेटीडीसी (झारखंड टूरिज्म डेवलपमेन्ट काॅर्पोरेशन) द्वारा संचालित होटल नटराज विहार, बैद्यनाथ विहार एवं पीएचडी गेस्ट हाउस का भ्रमण कर वहां की व्यवस्था का जायजा लिया. डीसी ने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान अन्य जगहों से यहां चिकित्सक, एनडीआरएफ व […]

विज्ञापन

देवघर : श्रावणी मेले की तैयारी को लेकर डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने देवघर के जेटीडीसी (झारखंड टूरिज्म डेवलपमेन्ट काॅर्पोरेशन) द्वारा संचालित होटल नटराज विहार, बैद्यनाथ विहार एवं पीएचडी गेस्ट हाउस का भ्रमण कर वहां की व्यवस्था का जायजा लिया. डीसी ने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान अन्य जगहों से यहां चिकित्सक, एनडीआरएफ व सीआरपीएफ सहित अन्य विभाग के अधिकारियों व पदाधिकारियों की ड्यूटी लगती है.

ऐसे में उनके ठहराव के लिए यहां के गेस्ट हाउस व सरकारी होटलों के इंफ्रास्ट्रक्चर का बेहतर विकास किया जाये. डीसी ने नटराज विहार होटल के कमरों व उसके आंतरिक सजावट, फर्नीचर आदि की जानकारी ली. डीसी ने कहा कि होटल के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाये. नटराज विहार होटले के कमरों की ऑनलाइन बुकिंग आदि की जानकारी ली. सुभाष चौक के समीप स्थित बैद्यनाथ विहार होटल के 23 कमरों व हाॅल का का जायजा लेते हुए कई निर्देश दिये. बसुआडीह में अवस्थित पीएचडी गेस्ट हाउस का भी अवलोकन किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola