हवाई अड्डा के 600 विस्थापित परिवार को बुनियादी सुविधा देने के लिए बनेगी डीपीआर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Apr 2018 6:08 AM

विज्ञापन

देवघर : हवाई अड्डा के 600 विस्थापित परिवार को मुख्य धारा में शामिल करने के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेगी. समाहरणालय में आयोजित बैठक में डीसी देवघर राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि मुख्य सड़क से बस्ती को जोड़ने के लिए आंंतरिक सड़क निर्माण की […]

विज्ञापन

देवघर : हवाई अड्डा के 600 विस्थापित परिवार को मुख्य धारा में शामिल करने के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेगी. समाहरणालय में आयोजित बैठक में डीसी देवघर राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि मुख्य सड़क से बस्ती को जोड़ने के लिए आंंतरिक सड़क निर्माण की जाये.

विस्थापितों को बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए क्षेत्र में विद्यालय, विद्युत आपूर्ति, सड़क, स्वास्थ्य उपकेंद्र, सामुदायिक भवन, नाला-पुलिया, 20 फीट का कुआं आदि निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया गया. डीसी ने कहा कि गांव के लोगों को इलायची दाना बनाने के लिए मशीन लगाने व उसके पैकेजिंग का कार्य, पापड़-बरी बनाने का काम, फूलों की बागवानी का प्रशिक्षण दिया जायेगा. ताकि, उनके आय का स्रोत बढ़ सके.

उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ स्व-रोजगार को बढ़ावा दिया जा सके. वहां की महिलाओं का एक एसएचजी ग्रुप बनाकर उन्हें बैंक से ऋण मुहैया कराया जाये. बैठक में डीडीसी सुशांत गौरव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस प्रकाश रंजन, नाबार्ड के डीडीएम बैद्यनाथ सिंह एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे.

मदरसा की खाली पड़ी जमीन पर लगेगा स्टॉल
मदरसा के पास खाली पड़े जमीन का प्रयोग स्वयं सहायता समूह के माध्यम से निर्मित वस्तुएं जैसे कारपेट, लाह की चूड़ी, मिट्टी व लोहा का बर्तन, आचार-पापड़, आदि की बिक्री के लिए स्टॉल लगाया जायेगा. डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए दुग्ध उत्पादों की मांग को देखते हुए यदि स्थानीय लोगों व डेयरी संचालकों द्वारा दुग्ध की आपूर्ति की जाती है तो इससे उन्हें बाजार तो मिलेगा ही साथ ही उनके आय के स्त्रोत में वृद्धि भी होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola