परिजनों ने जताई हत्या की आशंका सोमवार से ही गायब था कमीशन मुर्मू

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Apr 2018 6:07 AM

विज्ञापन

पालोजोरी : जयनगरा जोरिया से जयनगरा गांव निवासी कमीशन मुर्मू (42) का शव बरामद हुआ है़ बुधवार की सुबह करीब सात बजे लोगों ने जोरिया में एक शव को उपलाता देखा़ इसके बाद देखते ही देखते यह बात पूरे क्षेत्र में फैल गयी. इसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गयी. लोगों ने जोरिया में […]

विज्ञापन

पालोजोरी : जयनगरा जोरिया से जयनगरा गांव निवासी कमीशन मुर्मू (42) का शव बरामद हुआ है़ बुधवार की सुबह करीब सात बजे लोगों ने जोरिया में एक शव को उपलाता देखा़ इसके बाद देखते ही देखते यह बात पूरे क्षेत्र में फैल गयी. इसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गयी. लोगों ने जोरिया में शव होने की जानकारी पुलिस को दी़ इसके बाद थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह दल बल के साथ जोरिया पहुंचे़ इसी दौरान गांव के लोगों ने बताया कि गांव का एक युवक कमीशन मुर्मू पिछले तीन दिनों से गायब है़ लोगों ने कद-काठी देख कर कमीशन का शव होने का अनुमान लगाया़ इसके बाद कमीशन का भाई व अन्य परिजन वहां पहुंचे़ उन्होंने शव की पहचान की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया़

परिजनों ने बताया कि कमीशन पिछले सोमवार से ही घर से गायब था़ वह नावाडीह में अपने चचेरे भाई की कपड़े की दुकान में काम करता था़ सोमवार से ही दुकान में नहीं आया था़ इसके बाद उसके परिजनों ने उसकी खोजबीन भी की थी़, लेकिन वह नहीं मिला था़ उसके भाई ने बताया कि मंगलवार को वह कुछ लोगों व बच्चों के साथ जोरिया के पानी में भी उसकी तलाश की थी़, लेकिन पानी के अंदर उन्हें कुछ भी नहीं मिला था़ परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच कराने की मांग की. कमीशन के चेहरे पर चोट के निशान मौजूद थे़ हालांकि पानी में काफी समय से रहने के कारण शव फूल गया था़ थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola