पेट्रोल पंप, डाकघर व प्रज्ञा केंद्रों में मिलेंगे एलइडी बल्ब
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Apr 2018 5:08 AM
देवघर : समाहरणालय में आयोजित बैठक में डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा सभी स्थानों पर एलइडी बल्ब व एलइडी पंखे के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. एलइडी विद्युत उपकरणों के प्रयोग से विद्युत की खपत कम होती है तथा ये उपकरण […]
देवघर : समाहरणालय में आयोजित बैठक में डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा सभी स्थानों पर एलइडी बल्ब व एलइडी पंखे के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. एलइडी विद्युत उपकरणों के प्रयोग से विद्युत की खपत कम होती है तथा ये उपकरण अधिक समय तक उच्च गुणवत्ता की रोशनी भी उपलब्ध कराते हैं. एलइडी बल्ब व अन्य उपकरणों की सुगम बिक्री के लिए विद्युत सहायक अभियंता के कार्यालय में वितरण केंद्र खोला गया है.
साथ ही राज्य भर में 65 स्थानों पर पेट्रोल पंप के माध्यम से भी इसकी बिक्री की जा रही है. 200 डाकघरों व 67 प्रज्ञा केंद्रों में भी एलइडी बल्ब के वितरण की व्यवस्था की गयी है. डीसी ने कहा कि एक एलइडी बल्ब का मूल्य 70 रुपये, एक एलइडी ट्यूबलाइट का मूल्य 220 रुपये तथा एक ऊर्जा दक्ष पंखा का मूल्य 1110 रुपये निर्धारित किया गया है. इसके अलावा प्रचार वाहन भी सभी जिले भर में चल रहे हैं, ताकि एलइडी बल्ब का क्रय एवं उसके प्रयोग के लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जा सके.
वहीं पंचायत स्वयंसेवक, आंगनबाड़ी सेविकाओं आदि के माध्यम से भी इसका वितरण कराये जाने की बात भी कही गयी. निर्देश दिया गया कि सभी कार्यालयों एवं विद्यालयों में एलइडी बल्ब तथा एलइडी ट्यूबलाइट का उपयोग किया जाये. बैठक में विभागीय पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










