दवा खरीदने के लिए घर से निकला इंटर छात्र नहीं लौटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Apr 2018 5:07 AM
देवघर : रिखिया थाना क्षेत्र के बलसरा चीरोडीह निवासी अंजनी कुमार सिन्हा का पुत्र इंटर का छात्र सुमित कुमार सिन्हा आठ अप्रैल की रात 8:40 बजे घर से दवा खरीदने निकला, जो अब तक वापस नहीं लौटा है. अपनी मोबाइल घर पर ही छोड़ कर वह महज कुछ दूरी में दुकान से दवा लेने निकला […]
देवघर : रिखिया थाना क्षेत्र के बलसरा चीरोडीह निवासी अंजनी कुमार सिन्हा का पुत्र इंटर का छात्र सुमित कुमार सिन्हा आठ अप्रैल की रात 8:40 बजे घर से दवा खरीदने निकला, जो अब तक वापस नहीं लौटा है. अपनी मोबाइल घर पर ही छोड़ कर वह महज कुछ दूरी में दुकान से दवा लेने निकला था. करीब एक घंटे तक वापस नहीं लौटने के बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की.
सुबह में अपने रिश्तेदारों के घर भी पता किया, फिर भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी. दूसरे दिन नौ अप्रैल को सुमित के पिता अंजनी ने रिखिया थाने में लिखित आवेदन देते हुए उसके अपहरण की आशंका जतायी है. कहा है सुमित तरह-तरह के नये तकनीक का प्रयोग करता था. इसके आक्रोश में किसी ने उसे अगवा किया हो. मंगलवार को रिखिया थाना प्रभारी संतोष कुमार पांडेय सुमित के घर पहुंचे और सुमित के घर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. समाचार लिखे जाने तक सुमित के बारे में कुछ पता नहीं चला है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










