2.10 करोड़ से आवासीय अनुसूचित जाति विद्यालय लेढ़वा का जीर्णोद्धार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Apr 2018 4:33 AM
देवघर : सरकार के स्तर पर चयनित राजकीय आवासीय अनुसूचित जाति विद्यालय लेढ़वा मधुपुर को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित करने की योजना है. योजना को धरातल पर उतारने के लिए विद्यालय का जीर्णोद्धार सहित मरम्मत दो करोड़ 10 लाख 82 हजार 400 रुपये की लागत से किया जायेगा. उपलब्ध फंड जिला कल्याण विभाग […]
देवघर : सरकार के स्तर पर चयनित राजकीय आवासीय अनुसूचित जाति विद्यालय लेढ़वा मधुपुर को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित करने की योजना है. योजना को धरातल पर उतारने के लिए विद्यालय का जीर्णोद्धार सहित मरम्मत दो करोड़ 10 लाख 82 हजार 400 रुपये की लागत से किया जायेगा.
उपलब्ध फंड जिला कल्याण विभाग द्वारा भवन निर्माण विभाग को मार्च 2018 में ट्रांसफर किया गया है. भवन निर्माण विभाग ने विभाग से तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर व निर्माण कार्य शुरू करने का भरोसा दिलाया है. आवासीय विद्यालय लेढ़वा में विद्यार्थियों के अनुपात में इंफ्रास्ट्रक्चर सहित अन्य सुविधाएं पर्याप्त नहीं है. इंफ्रास्ट्रक्चर को दुरुस्त करने के लिए विद्यालय प्रबंधन द्वारा कई बार गुहार लगायी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










