दुमका : सुराज लाने में गांव के ही लोगों की होगी भूमिका

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Apr 2018 3:29 AM

विज्ञापन

दुमका : दुमका जिले के जामा प्रखंड अंतर्गत भौरोपुर पंचायत के थानदार डुमरिया गांव में शुक्रवार की शाम पांच बजे से आयोजित चौपाल में भारी बारिश व आंधी ने खलल डाला. पूरा पंडाल क्षतग्रिस्त हो गया. देखते ही देखते भगदड़ की स्थिति हो गयी. लोग आंधी-बारिश से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे. एक क्षण […]

विज्ञापन

दुमका : दुमका जिले के जामा प्रखंड अंतर्गत भौरोपुर पंचायत के थानदार डुमरिया गांव में शुक्रवार की शाम पांच बजे से आयोजित चौपाल में भारी बारिश व आंधी ने खलल डाला. पूरा पंडाल क्षतग्रिस्त हो गया. देखते ही देखते भगदड़ की स्थिति हो गयी. लोग आंधी-बारिश से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे. एक क्षण को लगा कि अब शायद चौपाल का कार्यक्रम रद हो जायेगा.

लेकिन तकरीबन छह बजे आंधी-बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री रघुवर दास कार्यक्रम स्थल पहुंचे. मुख्यमंत्री रघुवर दास के आगमन से पहले ही पास के ही एक सरकारी विद्यालय में आनन-फानन में चौपाल शिफ्ट किया गया. मुख्यमंत्री श्री दास ग्रामीणों के साथ चौपाल में बैठे और विकास की योजानओं पर चर्चा की.

चौपाल में मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि गांव के विकास से ही देश का विकास होगा. इसलिए हमारी सरकार ने ठाना है कि गांव की योजना गांव में ही गांव के लोग ही बनायेंगे. प्रोजेक्ट भवन में बैठ कर रघुवर दास गांव की योजना नहीं बनायेगा. क्योंकि गांव में किस चीज की जरूरत है, गांव के लोग ही बेहतर समझ सकते हैं.
गांव में जिस प्रायोरिटी को ग्रामीण तय करेंगे, उक्त योजना का काम ग्राम विकास समिति के हाथों होगा. विकास योजना का पैसा सीधे समिति के खाते में जायेगा. गांव में विकास के नाम पर कोई ठेकेदारी नहीं होगी. उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी ग्राम विकास समिति को सहयोग करेंगे. अधिकारी सहयोगी की भूमिका में रहेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव
में सुराज लाना सरकार का मुख्य उद्देश्य है. पर
सुराज लाने में…
सुराज लाने में गांव के लोगों की अहम भूमिका होगी. उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के सुराज के सपने को भाजपा की सरकार पूरा करेगी. इस दिशा में सरकार कृतसंकल्पित है.
आ रहा है बदलाव : उन्होंने कहा कि समाज में खास तौर से आदिवासियों में बदलाव आ रहा है. दुमका के बालीजोर की आदिवासी महिलाएं जो दारू-हड़िया बेचा करती थीं, आज स्वरोजगार से जुड़कर जूता बनाने का काम कर रही हैं. इससे उन्हें आमदनी हो रही है और उनकी जीवन शैली बदल रही है. इस अवसर पर डीसी मुकेश कुमार, एसपी किशोर कौशल, डीडीसी शशिरंजन, एसडीओ राकेश कुमार सहित सभी विभागों के पदाधिकारी व काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
सोलर लाइट की रोशनी में हुआ चौपाल, गांव में नहीं पहुंची बिजली
जामा प्रखंड के भैरोपुर पंचायत के थानदार डुमरिया गांव में आयोजित था कार्यक्रम
आंधी-बारिश के कारण पंडाल क्षतिग्रस्त, कार्यक्रम स्थल बदला, स्कूल में लगी चौपाल
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola