अफरातफरी के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, स्कूल में ग्रामीणों के साथ की विकास पर चर्चा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Apr 2018 3:28 AM
विज्ञापन
थानदार डुमरिया से ग्राम विकास समिति के गठन की हुई शुरुआत जामा : प्रखंड के भैरवपुर पंचायत के थानदार डुमरिया गांव में भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपनी उपस्थिति में 11 सदस्यीय ग्राम विकास समिति का गठन कराया. समिति में अध्यक्ष के तौर पर सोनामुनी हांसदा, सचिव सरोज मरांडी, मुखिया गोपाल सोरेन, […]
विज्ञापन
थानदार डुमरिया से ग्राम विकास समिति के गठन की हुई शुरुआत
जामा : प्रखंड के भैरवपुर पंचायत के थानदार डुमरिया गांव में भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपनी उपस्थिति में 11 सदस्यीय ग्राम विकास समिति का गठन कराया. समिति में अध्यक्ष के तौर पर सोनामुनी हांसदा, सचिव सरोज मरांडी, मुखिया गोपाल सोरेन, अर्पणा देवी, अक्षय मंडल, संतरी बास्की, विश्वजीत मुर्मू, मिठू रानी मंडल, तापस कुमार मंडल, सोनामणि हासदा, माझी प्रधान, मुनि बास्की शामिल किये गये. इस समिति का बैंक खाता का संचालन अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष करेंगे.
प्रत्येक महीने समिति की बैठक होगी. सरकार इस समिति को पहले चरण में एक लाख रुपये देगी. नशामुक्त गांव घोषित होने पर एक लाख रुपये और दिये जायेंगे. डोभा, कुंआ, रोड निर्माण, चेक डैम, तालाब निर्माण के लिए सरकार 80 प्रतिशत देगी, जबकि 20 प्रतिशत श्रम दान से किया जायेगा. मछली पालन, बत्तख पालन, ग्राम की सफाई, शौचालय, सभी को बद्यिालय भेजने, बेटा बेटी में फर्क नहीं करने की भी बात कही गयी.
देवघर प्रभात
बच्चों के झगड़े में अधेड़ की कर दी गला दबा कर हत्या
गायब विवाहिता का शव कुएं से बरामद
कुंडा थाना क्षेत्र के चितोलोढ़िया गांव की घटना
मायके वालों का आरोप हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए शव डाला था कुएं में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










