शहर को चाहिए हर रोज 25 मिलियन लीटर पानी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Apr 2018 4:58 AM
देवघर : देवघर नगर निगम अबतक निगम क्षेत्र के सभी घरों तक पेयजल नहीं पहुंचा सका है. इस कारण गर्मी आते ही पेयजल के लिए हाहाकार मच जाता है. निगम क्षेत्र के आधे घरों तक कभी पानी का कनेक्शन नहीं पहुंचा है. इस समय शहर में 50 हजार से अधिक होल्डिंग धारक हैं, जबकि पुराना […]
देवघर : देवघर नगर निगम अबतक निगम क्षेत्र के सभी घरों तक पेयजल नहीं पहुंचा सका है. इस कारण गर्मी आते ही पेयजल के लिए हाहाकार मच जाता है. निगम क्षेत्र के आधे घरों तक कभी पानी का कनेक्शन नहीं पहुंचा है. इस समय शहर में 50 हजार से अधिक होल्डिंग धारक हैं, जबकि पुराना व नया कनेक्शन मिला कर करीब 12 हजार लोगों को ही पेयजलापूर्ति का कनेक्शन मिला है. सप्लाइ वाटर का कनेक्शन लेने के बाद भी नियमित पानी नहीं मिल पा रहा है. उन्हें दो से तीन दिन का इंतजार करना पड़ता है.
शहर की आबादी के अनुसार 25 एमएलडी (मिलियन लीटर डेली) पानी की जरूरत है और निगम की ओर से मात्र नौ एमएलडी पानी सप्लाई की जा रही है. निगम ने अब तक मास्टर प्लान बना कर पानी पर काम नहीं किया. अब चापाकल के सहारे पानी समस्या दूर करना चाह रही है. मार्च माह में ही नदी-तालाब सूख रहा है. जेसीबी से नदी को चीर कर पानी निकाला जा रहा है. उसे शहर में सप्लाइ की जा रहा है. इसमें कभी बिजली की समस्या, तो कभी शहर में नया निर्माण कार्य इसे प्रभावित कर रही है. शहरवासियों को पानी समस्या से स्थायी समाधान पुनासी डैम चालू होने के बाद ही हो सकेगा.
इसे विभाग भी स्वीकार कर रही है. फिलहाल शहर को जोन वन व जोन टू में बांट कर पानी की सप्लाइ कर रही है. इसमें भी नियमित पानी नहीं मिल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










