19 पैक्स अध्यक्षों से होगी 35 लाख रुपये की वसूली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Apr 2018 4:57 AM
विज्ञापन
नेकॉफ संस्था ने विभाग को ठोका है दावा विभागीय सचिव ने डीसी को दिया है कार्रवाई का निर्देश देवघर : वित्तीय वर्ष 2016-17 में सरकार की धान खरीदारी की योजना में नेकॉफ संस्था से धान के एवज में पैसा लेकर धान नहीं देने वाले पैक्स अध्यक्ष व किसान से 38.87 लाख की वसूली होगी. नेकॉफ […]
विज्ञापन
नेकॉफ संस्था ने विभाग को ठोका है दावा
विभागीय सचिव ने डीसी को दिया है कार्रवाई का निर्देश
देवघर : वित्तीय वर्ष 2016-17 में सरकार की धान खरीदारी की योजना में नेकॉफ संस्था से धान के एवज में पैसा लेकर धान नहीं देने वाले पैक्स अध्यक्ष व किसान से 38.87 लाख की वसूली होगी. नेकॉफ संस्था द्वारा खाद्य आपूर्ति विभाग के पास भुगतान का दावा करने के बाद विभागीय सचिव ने देवघर डीसी को जांच कर पैसा लेकर धान नहीं देने वाले पैक्स अध्यक्ष पर कार्रवाई का निर्देश दिया है.
नेकॉफ की रिपोर्ट के अनुसार, जिले भर में कुल 19 पैक्स अध्यक्षों के पास 35 लाख रुपये बकाया हैं. इन पैक्स अध्यक्षों को राशि वापस लौटाने के लिए नोटिस किया गया है. नोटिस के बाद भी पैक्स अध्यक्षों ने ली गयी रकम को अब तक नहीं लौटाया है. पिछले वर्ष सरकार की धान खरीदारी की योजना तो फ्लॉप हो गयी थी, लेकिन जिन पैक्स अध्यक्षों ने धान खरीद का पैसा नेकॉफ के जरिये प्राप्त किया था उन्होंने रकम के अनुसार धान राइस मिलों तक नहीं पहुंचाया. पैक्स अध्यक्षों ने जिन किसानों का बैंक खाता नेकॉफ को उपलब्ध कराया था, उसमें भी भुगतान नेकॉफ द्वारा किया गया था.
इन पैक्स अध्यक्षों के पास है पैसा
मोहनपुर : नया चितकाठ पैक्स अध्यक्ष राजेश दास(22.99 लाख), दहीजोर पैक्स अध्यक्ष महादेव यादव(44,160) व ताराबाद पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार दास(1,10,000).
देवीपुर : अमडीहा पैक्स अध्यक्ष किशोर शाह (58,000), महुआटांड़ पैक्स अध्यक्ष सहदेव राय (60,000) व बाघमारी पैक्स अध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद राय (5,000)
देवघर: पुनासी पैक्स अध्यक्ष त्रीभूवन सिंह (2,68,000)
सारवां : बनवरिया पैक्स अध्यक्ष शिपेंद्र सिंह(19,000)
सोनारायठाढ़ी : दोंदिया पैक्स अध्यक्ष कामेश्वर साह(22,847), बिंझा पैक्स अध्यक्ष कुमार सुधांशु शेखर(74,000), सोनारायठाढ़ी पैक्स अध्यक्ष हसमत चौधरी(39,000) व ठाढ़ीलपरा पैक्स अध्यक्ष गंगाधर सिंह(4,000)
सारठ: चितरा पैक्स अध्यक्ष सुधीर प्रसाद वर्मा (5,000), बसहाटांड़ पैक्स अध्यक्ष दानी प्रसाद राय (1,81,000), कुकरारा पैक्स अध्यक्ष परमानंद सिंह (1,15,000) व बड़बाद पैक्स अध्यक्ष विशेश्वर महतो (15,000)
मधुपुर: पथलजोर पैक्स अध्यक्ष मो हुसैन अंसारी (84,000)
पालोजोरी : कांकी पैक्स अध्यक्ष शिवनारायण यादव (75,000)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










