मजिस्ट्रेट की निगरानी में अाज से शुरू होगा पुनासी नहर का का काम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Apr 2018 4:47 AM
विज्ञापन
सुबह से शाम तक सात गांवों में की गयी माइकिंग पांच सौ गज के दायरे में आम सभा नहीं करने की चेतावनी हरवे-हथियार के साथ कार्यस्थल आने पर होंगे गिरफ्तार देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के सात गांव हिरणाटांड़, लोढ़ीवरण, विराजकुरूमटांड़, शहरपूरा, गढ़ियारी, ओंराबारी व देवथर गांव में लगायी गयी धारा 144 की जानकारी एनाउंसमेंट […]
विज्ञापन
सुबह से शाम तक सात गांवों में की गयी माइकिंग
पांच सौ गज के दायरे में आम सभा नहीं करने की चेतावनी
हरवे-हथियार के साथ कार्यस्थल आने पर होंगे गिरफ्तार
देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के सात गांव हिरणाटांड़, लोढ़ीवरण, विराजकुरूमटांड़, शहरपूरा, गढ़ियारी, ओंराबारी व देवथर गांव में लगायी गयी धारा 144 की जानकारी एनाउंसमेंट कर दी गयी. सीओ राकेश तिवारी ने पुलिस बलों के साथ सुबह 10 से शाम चार बजे तक सभी सात गांवों में वाहनों से एनाउंसमेंट कराया तथा धारा 144 का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी. इस दौरान कहा गया कि सातों गांव में पुनासी नहर परियोजना के कार्य स्थल से पांच सौ गज के दायरे में कोई आम सभा नहीं होगी.
साथ ही कार्यस्थल पर पांच से अधिक की संख्या में लोग नहीं रहेंगे तथा हरवे-हथियार व लाठी-डंडे के साथ कार्यस्थल में आने पर गिरफ्तारी होगी. पुनासी नहर का काम शुक्रवार से कुड़ी सुरक्षा के बीच शुरू किया जायेगा.
पुिलस सतर्क, आंसू गैस की भी रहेगी व्यवस्था
इस दौरान मजिस्ट्रेट समेत पर्याप्त पुलिस बल व महिला पुलिस की तैनाती होगी. पुलिस के साथ आंसू गैस की भी व्यवस्था कार्यस्थल पर रहेगी. सात दिनों तक कैंप कर पुनासी नहर का काम कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










