विकेट से सिर पर वार कर क्रिकेट खिलाड़ी की हत्या के दोषी को उम्रकैद व जुर्माना

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Mar 2018 4:01 AM

विज्ञापन

देवघर : शहर के विलियम्स टाउन स्थित कृष्णापुरी मुहल्ले में क्रिकेट खेल रहे नौवीं कक्षा के छात्र राकेश कुमार की विकेट से पीट कर हत्या के बहुचर्चित मामले में बुधवार को कोर्ट का फैसला आया. सेशन जज विजय कुमार की अदालत ने इस कांड में कृष्णापुरी निवासी शारदानंद सिंह को हत्या का दोषी करार देते […]

विज्ञापन

देवघर : शहर के विलियम्स टाउन स्थित कृष्णापुरी मुहल्ले में क्रिकेट खेल रहे नौवीं कक्षा के छात्र राकेश कुमार की विकेट से पीट कर हत्या के बहुचर्चित मामले में बुधवार को कोर्ट का फैसला आया. सेशन जज विजय कुमार की अदालत ने इस कांड में कृष्णापुरी निवासी शारदानंद सिंह को हत्या का दोषी करार देते हुए सश्रम उम्रकैद की सजा सुनायी गयी.

साथ ही 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया. जुर्माने की राशि नहीं देने पर एक वर्ष अलग से कैद की सजा काटनी होगी. इस मामले में शारदानंद सिंह व उसके पुत्र रविकांत प्रसाद सिंह पर नगर थाना में कांड संख्या 97/2006 के तहत एफआइआर दर्ज की गयी थी. रविकांत के पुलिस पकड़ से बाहर रहने के कारण सिर्फ शारदानंद सिंह का ट्रायल हुआ. मामले में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष से अपर लोक अभियोजक ब्रह्मदेव पांडेय व बचाव पक्ष से अमर कुमार सिंह व शिवेंद्र कुमार सिंह थे.

कैसे हुई थी घटना : 21 मार्च 2006 को कृष्णापुरी मुहल्ले में स्कूली बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे. इस दौरान खिलाड़ी ने शॉट लगाया आैर बॉल शारदानंद सिंह के मकान की खिड़की में जा लगा.
विकेट से सिर पर वार…
इससे खिड़की का शीशा टूट गया. इसके बाद गुस्से में तमतमाये शारदानंद सिंह अपने पुत्र रविकांत प्रसाद सिंह के साथ आये और विकेट उखाड़ कर क्रिकेट खेल रहे डीएवी में नौवीं के छात्र राकेश कुमार को बेरहमी से पीट दिया. इससे राकेश बेहोश हो गया. राकेश के चाचा नरेश सिंह बाजार से लौटते समय मैदान में उन्हें बेहोशी की हालत में देखा. पूछने के दौरान बताया कि बॉल शारदानंद सिंह के घर में चले जाने के कारण विकेट से पीटा. इसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गयी. इलाज के क्रम में राकेश की मौत हो गयी. दोषी शारदानंद सिंह रिश्ते में मृतक राकेश के चाचा हैं.
क्रिकेट खेलने में बॉल से टूटा था खिड़की का शीशा आक्रोश में विकेट से कर दी थी पिटाई
वर्ष 2006 में नगर थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी मुहल्ले में हुई थी घटना
12 साल बाद फैसला
इस घटना ने झकझोर दिया था परिवार को
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola