60 घंटे बाद भी अगवा बैंक मैनेजर का कोई सुराग नहीं

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Mar 2018 4:01 AM

विज्ञापन

खैरा/देवघर : थाना क्षेत्र के झुंडो गांव से बीते सोमवार देर शाम अगवा किये गए बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक का 48 घंटे से भी अधिक समय गुजर जाने के बाद भी अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. हालांकि पुलिस इस मामले में हर पहलुओं पर जांच करने की बात कह रही […]

विज्ञापन

खैरा/देवघर : थाना क्षेत्र के झुंडो गांव से बीते सोमवार देर शाम अगवा किये गए बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक का 48 घंटे से भी अधिक समय गुजर जाने के बाद भी अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. हालांकि पुलिस इस मामले में हर पहलुओं पर जांच करने की बात कह रही है. परंतु अपहृत का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है. सूत्रों की माने तो बैंक मैनेजर के अपहरण के पीछे अंतर्राज्यीय गिरोह का हाथ होने की बात सामने आ रही है. माना जा रहा है कि पुलिस अपहरणकर्ताओं के लोकेशन का भी पता लगा चुकी है. परंतु इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है.

परिजन परेशान, सकुशल वापस की उम्मीद : इधर बीतते समय के साथ शाखा प्रबंधक के परिजनों की हालत बद से बदतर होती जा रही है. परिजन उसके सकुशल वापसी की उम्मीद लगाये बैठे हैं. इस बाबत पूछे जाने पर खैरा थानाध्यक्ष दलजीत झा ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है तथा शाखा प्रबंधक की बरामदगी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है.
60 घंटे बाद भी अगवा…
बताते चलें कि बीते सोमवार देर शाम थाना क्षेत्र के झुंडों गांव से बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राजकुमार पासवान को अगवा कर लिया था. जिसके बाद उनके पुत्र ने स्थानीय थाना में अपने पिता के गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करायी थी. परंतु दोपहर बाद अपहरणकर्ताओं द्वारा शाखा प्रबंधक के पुत्र से फोन पर तीस लाख की फिरौती की मांग करने के बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है. परंतु अब तक 60 घंटा से भी अधिक का वक्त गुजर जाने के बाद भी शाखा प्रबंधक का कुछ पता नहीं चल पाया है.
मामला पांच बीघा जमीन का मालूम पड़ रहा है. यह दो साल पुराना मामला है. घटना के और भी पहलू हो सकते हैं. घटना के हर बिंदु की जांच हो रही है. हत्यारों की किसी ने मदद भी की होगी तो बख्शा नहीं जायेगा.
शैलेंद्र वर्णवाल, एसपी
माना जा रहा है कि पुलिस लगा चुकी है लोकेशन का पता
परिजन कर रहे कुछ भी बताने से इनकार
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola