थाने में जागरुकता फैला रहा कन्या बचाओ जागरुकता रथ!
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Mar 2018 4:45 AM
देवघर : बेटी बचाओ अभियान के तहत कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग कितनी गंभीर है इसका पता इसी से चलता है कि जागरुकता के लिए रवाना किया गया रथ जसीडीह थाने में खड़ा है. इस रथ के माध्यम से 28 मार्च तक क्षेत्र में गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करना […]
देवघर : बेटी बचाओ अभियान के तहत कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग कितनी गंभीर है इसका पता इसी से चलता है कि जागरुकता के लिए रवाना किया गया रथ जसीडीह थाने में खड़ा है. इस रथ के माध्यम से 28 मार्च तक क्षेत्र में गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करना था, लेकिन रथ एक दिन भी थाने से नहीं निकला. राज्य सरकार का निर्देश पर रथ को चार दिन पहले 24 मार्च को पूरे तामझाम के साथ सदर अस्पताल परिसर से सीएस ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया था.
इसके माध्यम से जिले में बेटी बचाओ अभियान के तहत कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने व जागरूकता फैलाना है. सदर अस्पताल से वाहन को रवाना करने के बाद उसे जसीडीह थाना परिसर में ले जाकर खड़ा कर दिया गया. इसके बाद वाहन को जसीडीह थाना के हवाले कर चालक वापस नहीं आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










