गोड्डा लोकसभा को मॉडल के रूप में डेवलप करेगी नाबार्ड
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Mar 2018 4:28 AM
विज्ञापन
सर्किट हाउस में नाबार्ड मुख्य महाप्रबंधक सुब्रत मंडल के साथ गोड्डा सांसद निशिकांत ने की बैठक नाबार्ड कोल्ड स्टोरेज पर 25 करोड़ रुपये खर्च करने को तैयार देवघर : शनिवार को देर शाम सर्किट हाउस में नाबार्ड मुख्य महाप्रबंधक सुब्रत मंडल के साथ गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने बैठक की. इस दौरान नाबार्ड द्वारा गोड्डा […]
विज्ञापन
सर्किट हाउस में नाबार्ड मुख्य महाप्रबंधक सुब्रत मंडल के साथ गोड्डा सांसद निशिकांत ने की बैठक
नाबार्ड कोल्ड स्टोरेज पर 25 करोड़ रुपये खर्च करने को तैयार
देवघर : शनिवार को देर शाम सर्किट हाउस में नाबार्ड मुख्य महाप्रबंधक सुब्रत मंडल के साथ गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने बैठक की. इस दौरान नाबार्ड द्वारा गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में किये जाने वाली कार्ययोजना पर बिंदुवार समीक्षा की गयी. बैठक में बताया गया कि नाबार्ड गोड्डा संसदीय क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज पर 25 करोड़ रुपये खर्च करने को तैयार है, इसमें फूड प्रोसेसिंग प्लांट भी शामिल है. नाबार्ड डेयरी डेवलपेंट प्लांट समेत सिंचाई के क्षेत्र में पैसे देगी.
पूरे गोड्डा लोकसभा को मॉडल के रूप में विकसित करने के लिए नेशनल को-ऑपरेटिव डेवलपमेंट बाेर्ड व नेशनल शीड्स कॉरपोरेशन के साथ मिलकर आधारभूत संरचना विकसित करेगी. सांसद श्री उक्त प्रस्तावित योजनाओं पर काम करने के लिए उद्योग सचिव व नाबार्ड के निदेशक से फोन पर वार्ता की. इसके लिए सोमवार रांची में उद्योग सचिव नाबार्ड के अधिकारियों की बैठक होगी. सांसद ने कहा कि नाबार्ड की योजनाओं को निर्धारित समय पर धरातल पर उतारा जायेगा, इससे किसानों को लाभ होगा व रोजगार बढ़ेगा. बैठक में नाबार्ड के डीडीएम बैद्यनाथ सिंह भी थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










