बिजली पोल खड़ा करने के विवाद में मारपीट, छह घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Mar 2018 5:18 AM

विज्ञापन

देवघर : सीमावर्ती चकाई थाना क्षेत्र के गोसाइंडीह गांव में बिजली पोल खड़ा करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया और देखते-देखते मामला मारपीट तक जा पहुंचा. घटना में लाठी, रड, कुल्हाड़ी से भी हमला किया गया, जिसमें एक पक्ष के रंजीत सिंह समेत मंटू कुमार सिंह, राजवीर सिंह, राजकिशोर सिंह, पांडव […]

विज्ञापन

देवघर : सीमावर्ती चकाई थाना क्षेत्र के गोसाइंडीह गांव में बिजली पोल खड़ा करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया और देखते-देखते मामला मारपीट तक जा पहुंचा. घटना में लाठी, रड, कुल्हाड़ी से भी हमला किया गया, जिसमें एक पक्ष के रंजीत सिंह समेत मंटू कुमार सिंह, राजवीर सिंह, राजकिशोर सिंह, पांडव सिंह व गणेश सिंह घायल हो गये.

परिजनों ने घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख कर रंजीत को कुंडा स्थित प्राइवेट क्लिनिक में भर्ती कराया गया. रंजीत आइसीयू में इलाजरत है. वहीं बाकी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. डॉक्टर ने मामले की सूचना नगर थाना को भेज दी है. घायलों का बयान लेने पुलिस अस्पताल पहुंची.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola