सलोनाटांड़ मुहल्ले में बंद घर में चोरी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Mar 2018 5:17 AM

विज्ञापन

देवघर : नगर थाना क्षेत्र के सलोनाटांड़ द्वारिकापुरी मुहल्ला निवासी बीएसएनएल कर्मी कृष्णदेव प्रसाद के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने गुरुवार शाम में नकदी रुपये व जेवरात की चोरी कर ली. इस संबंध में गृहस्वामी द्वारा नगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दी गयी. कृष्णदेव की पुत्री आरती ने बताया कि […]

विज्ञापन

देवघर : नगर थाना क्षेत्र के सलोनाटांड़ द्वारिकापुरी मुहल्ला निवासी बीएसएनएल कर्मी कृष्णदेव प्रसाद के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने गुरुवार शाम में नकदी रुपये व जेवरात की चोरी कर ली. इस संबंध में गृहस्वामी द्वारा नगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दी गयी. कृष्णदेव की पुत्री आरती ने बताया कि गुरुवार शाम में वह भाई आनंद के साथ बाजार गयी थी. इस दौरान घर के चारों तरफ के गेट में ताला बंद था. पहले भाई करीब सात बजे शाम में घर पहुंचा तो ग्रील गेट खुला देखा.

अंदर जाकर देखा तो नकदी 15 हजार रुपये गायब हैं. इसके बाद आनंद ने आरती को फोन कर सूचित किया. सूचना मिलते ही आरती पहुंची, तो बक्से का भी ताला खुला पाया. मिलान करने पर पता चला कि बक्से में रखी सोने की कानबाली, चेन व चांदी पायल भी गायब है. इस संबंध में शिकायत शुक्रवार सुबह में थाने को दी गयी. घटना गुरुवार शाम 6:30 से सात बजे के बीच की बतायी गयी है. समाचार लिखे जाने तक नगर पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.

बिहार से देवघर के रास्ते हो रही पशु तस्करी
कैमूर का है सरगना
कोलकाता में मवेशी रिसिव करता था शबीर कुरैसी व नधुनी कुरैसी
मुख्य व्यापारी कैमूर का नौशाद कुरैसी, बक्सर के लालू की भी है संलिप्तता
तीनों कंटेनर के मालिक व स्कॉर्पियो से एस्कार्ट करने वाले चालक की भी है मिलीभगत
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola