स्टेट बैंक ने बाबा मंदिर को दिये 12 दान पात्र
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Mar 2018 5:16 AM
विज्ञापन
क्यू कॉम्प्लेक्स में लगेगी दान पात्र देवघर : बाबा मंदिर प्रशासन ने मंदिर परिसर में लगे 16 दान पात्र को बदल कर नया लगाने का निर्णय लिया था. मंदिर के निर्णय पर स्टेट बैंक ने स्टील के 12 नये दान पात्र को उपलब्ध कराया है. दान पात्र पूरी तरह से स्टील का व दान के […]
विज्ञापन
क्यू कॉम्प्लेक्स में लगेगी दान पात्र
देवघर : बाबा मंदिर प्रशासन ने मंदिर परिसर में लगे 16 दान पात्र को बदल कर नया लगाने का निर्णय लिया था. मंदिर के निर्णय पर स्टेट बैंक ने स्टील के 12 नये दान पात्र को उपलब्ध कराया है. दान पात्र पूरी तरह से स्टील का व दान के पैसे को पानी व धूप से बचाये रखने को ध्यान में रख कर बनाया गया है. शुक्रवार को मंदिर प्रभारी ने दानपत्र को देख कर संतुष्टि जाहिर करते हुए इसे लगाने का निर्देश दिया. वहीं सहायक प्रभारी ने इसमें ताला लगाने वाले कुंडी पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि ये सुरक्षा के दृष्टिकोण से ठीक नहीं है. इसमें गोदरेज के तर्ज पर अंडर लॉक की जरूरत है. बाद में इसे क्यू कॉम्प्लेक्स के सभी हॉल में लगाने का निर्णय लिया गया. मेले के दौरान इसे हर दिन खोला जायेगा. इस अवसर पर सहायक उत्तम तिवारी, लेखापाल संजय सुमन सिन्हा, मुक्तानंद झा, प्रदीप झा सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










