हजारों के सामान राख आग बुझाने में कई झुलसे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Mar 2018 5:12 AM

विज्ञापन

मारगोमुंडा : थाना क्षेत्र के मुरलीपहाड़ी में बीती रात जघरू अंसारी के घर में अचानक आग लग गयी. हादसे में घर में रखी बाइक, अलमारी समेत कई सामान जलकर राख हो गये. भुक्तभोगी ने बताया कि घर में ही दो दिन पूर्व शादी हुई थी. जिसके चलते घर के सभी सदस्य थके हारे गहरी नींद […]

विज्ञापन

मारगोमुंडा : थाना क्षेत्र के मुरलीपहाड़ी में बीती रात जघरू अंसारी के घर में अचानक आग लग गयी. हादसे में घर में रखी बाइक, अलमारी समेत कई सामान जलकर राख हो गये. भुक्तभोगी ने बताया कि घर में ही दो दिन पूर्व शादी हुई थी. जिसके चलते घर के सभी सदस्य थके हारे गहरी नींद में सोये हुए थे. घर में अचानक आग लगने के कारण सभी लोग हो हल्ला करने लगे. आसपास के लोग आग बुझाने का प्रयास किया. लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते घर का सारा सामान जलकर कर राख हो गया. इस क्रम में पड़ोसी खलील अंसारी का घर भी आग की चपेट में आकर जल गया. ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका. आग बुझाने के क्रम में आधा दर्जन लोग झुलस गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola