बजरंगी व लालू की तलाश में खरगडीहा में छापेमारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Mar 2018 4:44 AM

विज्ञापन

देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र खरगडीहा गांव में सोमवार को थाने की पुलिस ने साइबर ठगी के आरोपित बजरंगी मंडल व लालू मंडल की तलाश में गांव में छापेमारी की. दोनों घर से फरार पाये गये. दोनों को पुलिस दो वर्षों से तलाश रही है. यूपी पुलिस ने भी बजरंगी व लालू की तलाश में […]

विज्ञापन

देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र खरगडीहा गांव में सोमवार को थाने की पुलिस ने साइबर ठगी के आरोपित बजरंगी मंडल व लालू मंडल की तलाश में गांव में छापेमारी की. दोनों घर से फरार पाये गये. दोनों को पुलिस दो वर्षों से तलाश रही है. यूपी पुलिस ने भी बजरंगी व लालू की तलाश में छापेमारी की है. पुलिस को दोनों ने कई बार चकमा दिया है.

इससे पहले मोहनपुर पुलिस ने घोरमारा नीचे टोला में साइबर ठग के सरगना की तलाश में एक लाइन होटल में छापेमारी करने पहुंची तो साइबर ठग अपना सफेद स्कॉर्पियो लेकर ड्राइवर के साथ फरार हो गया. पुलिस ने उक्त साइबर ठग का पुरानी गतिविधियों को भी रिकार्ड में शामिल किया है. पुलिस को डुमरिया गांव के राजेश व रामाशंकर की भी तलाश है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola