छत्तीसी से जलसार तक सड़क निर्माण का काम शुरू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Mar 2018 4:02 AM
विज्ञापन
देवघर : छत्तीसी से जलसार तक नाला के ऊपर 27 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है. पहले चरण में सर्कुलर रोड के समीप छत्तीसी पानी टंकी से सड़क का काम शुरू हुआ है. इस दौरान बत्तीसी व छत्तीसी तालाब होते हुए मिट्टी कार्य की शुरुआत की गयी […]
विज्ञापन
देवघर : छत्तीसी से जलसार तक नाला के ऊपर 27 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है. पहले चरण में सर्कुलर रोड के समीप छत्तीसी पानी टंकी से सड़क का काम शुरू हुआ है.
इस दौरान बत्तीसी व छत्तीसी तालाब होते हुए मिट्टी कार्य की शुरुआत की गयी है. 10 मीटर चौड़ी सड़क के दायरे में आने वाले 25 अतिक्रमित मकानों को चिह्नित किया गया है. पथ निर्माण विभाग के अनुसार चिह्नित मकान व दीवारों की सूची जिला प्रशासन को सौंप दी गयी है.
अब जैसे-जैसे कार्य के दौरान अतिक्रमण की बाधा आयेगी, प्रशासन से अतिक्रमण को हटाने में सहयोग मांगा जायेगा. 2.56 किलोमीटर लंबी यह सड़क छत्तीसी पानी टंकी से बिलासी, हरिहरबाड़ी व बमबम पथ होते हुए जलसार के पास पंडित शिवराम झा चौक तक जायेगी. इसमें नाला के ऊपर सड़क बनायी जायेगी.
पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता एके साहा ने बताया कि श्रावणी मेला से पहले सड़क बनाने का प्रयास किया जा रहा है. जहां अतिक्रमण है, काम के दौरान प्रशासन की मदद से उसेहटाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










