आठ वर्ष से बेकार पड़ी है एक्सरे मशीन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Mar 2018 5:01 AM

विज्ञापन

अव्यवस्था. मोहनपुर सीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाओ से वंचित लोग प्रखंड व आसपास के करीब दो लाख आबादी का इलाज सीएचसी पर निर्भर देवघर :सरकारी राशि की बर्बादी कैसे होती है, इसकी बानगी देखनी हो तो मोहनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देखें. स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का आलम यह है कि सीएचसी में करीब आठ साल […]

विज्ञापन
अव्यवस्था. मोहनपुर सीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाओ से वंचित लोग
प्रखंड व आसपास के करीब दो लाख आबादी का इलाज सीएचसी पर निर्भर
देवघर :सरकारी राशि की बर्बादी कैसे होती है, इसकी बानगी देखनी हो तो मोहनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देखें. स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का आलम यह है कि सीएचसी में करीब आठ साल पहले खरीदी गयी एक्स-रे मशीन का अबतक ट्रायल भी नहीं हो सका.
ऑपरेटर नहीं रहने की वजह से यह मशीन अब जर्जर हो गयी है. इस सीएचसी पर मोहनपुर समेत आसपास के गांवों की करीब दो लाख की आबादी निर्भर है. सीएचसी में प्रतिदिन प्रखंड क्षेत्र के मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं. इसमें किसी मरीजों को एक्स-रे की जरूरत पड़ती है, तो उन्हें सीधे देवघर रेफर कर दिया जाता है. ऐसे में गरीब मरीज प्राइवेट क्लिनिक का सहारा लेते हैं.
शौचालय में बंद रहता है ताला, बाहर जाते हैं मरीज
मोहनपुर सीएचसी के ओपीडी कक्ष में न ही नल में पानी रहता है, न शौचालय चालू है. पुरुष शौचालय भवन में ताला लगा हुआ है. इससे मरीजों को काफी परेशानी हाेती है. सीएचसी में आने वाले रोगियों को शौच के लिए खुले मैदान में जाना पड़ता है. सीएचसी में प्रभारी डॉक्टर को छोड़ दें, तो चार चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति है. वहीं 62 एएनएम की नियुक्ति की गयी है. प्रखंड क्षेत्र में 31 उपस्वास्थ केंद्र हैं, लेकिन इनमें कई उप स्वास्थ्य केंद्र ऐसे हैं, जो महीने में एक भी दिन नहीं खुलते हैं.
क्या कहते हैं सीएस
योगदान दिये महज सप्ताह भर हुआ है. एक-एक चीज की जानकारी ले रहे हैं. मोहनपुर सीएचसी में एक्स-रे मशीन क्यों नहीं इंस्टॉल हुआ, इसकी जानकारी लेंगे.
-डॉ कृष्ण कुमार, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola