तीन ट्रक में 114 मवेशी जब्त

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Mar 2018 6:54 AM

विज्ञापन

पशु तस्करी. ट्रकों को रोकने पर भागे चालक व खलासी गिधनी मोड़ के समीप से पुिलस ने किया जब्त तीनों ट्रकों के मालिक व चालकों पर एफआइआर गोशाला में रखे गये सभी मवेशी देवघर : गिधनी मोड़ के समीप गुप्त सूचना पर नगर थाना गश्ती दल ने 28 फरवरी की रात में चेकिंग लगाकर मवेशी […]

विज्ञापन

पशु तस्करी. ट्रकों को रोकने पर भागे चालक व खलासी

गिधनी मोड़ के समीप से पुिलस ने किया जब्त
तीनों ट्रकों के मालिक व चालकों पर एफआइआर
गोशाला में रखे गये सभी मवेशी
देवघर : गिधनी मोड़ के समीप गुप्त सूचना पर नगर थाना गश्ती दल ने 28 फरवरी की रात में चेकिंग लगाकर मवेशी लदा तीन ट्रक जब्त किया. इस मामले में एएसआइ भरत सिंह की शिकायत पर तीनों ट्रकों (डब्लूबी 37 सी 8451, डब्लूबी 37 सी 6925 व डब्लूबी 41 एफ 9280) के मालिक व चालकों के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया गया है. जिक्र है कि वे रात्रि गश्ती कर रहे थे. उसी दौरान सूचना मिली कि बांका चांदन की तरफ से मवेशी लदे तीन ट्रक इस रास्ते से आ रहा है. आशंका है कि उक्त मवेशी अवैध वधशाला ले जाया जा सकता है. इसके बाद वरीय पदाधिकारियों को सूचित करते हुए देवघर स्टेशन के समीप चेकिंग लगायी गयी.
पुलिस को देखते हुए तीनों गाड़ी को दूर में ही खड़ी कर चालक फरार हो गये. तीनों ट्रकों पर लदे मवेशी के पैर व गर्दन बंधे हुए थे. ट्रकों में मवेशी से संबंधित कोई कागजात दिखाने वाला भी नहीं था. इसकी सूचना पाकर जिला पशुपालन पदाधिकारी पंकज कुमार भी पहुंचे. तीनों ट्रक गोशाला में लगाकर कुल 114 मवेशी उतारे गये, जिसमें पाया गया कि भूखे-प्यासे गर्दन-पैर बंधे होने के कारण तीन मवेशी की मौत हो गयी थी. नगर थाना में एफआइआर दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दी है. एफआइआर में अवैध ट्रांसपोर्टिंग कर ट्रक चालकों व मालिकों के प्रयास से पशुओं को वधशाला ले जाने की आशंका जतायी गयी है. सभी ट्रक बर्द्धवान निवासी विद्युत मंडल के बताये जाते हैं. समाचार लिखे जाने तक नगर पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है. ट्रक से गाय उतरवाने वालों में भारतीय गौवंश रक्षण संवर्धन परिषद के विक्रम सिंह, अभिषेक मिश्र आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola