बनते ही टूट गयी शौचालय की टंकी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Mar 2018 6:53 AM

विज्ञापन

पानी के अभाव में बेकार हुआ शौचालय ठेका में बन रहा शौचालय, गुणवत्ता सही नहीं देवघर : मोहनपुर प्रखंड के सभी पंचायत को 31 मार्च तक ओडीएफ करना है. इसलिए शौचालय का निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है. इस आनन-फानन में अब शौचालय के गुणवत्ता पर सही सवाल खड़ा होने लगा है. प्रखंड के […]

विज्ञापन

पानी के अभाव में बेकार हुआ शौचालय

ठेका में बन रहा शौचालय, गुणवत्ता सही नहीं
देवघर : मोहनपुर प्रखंड के सभी पंचायत को 31 मार्च तक ओडीएफ करना है. इसलिए शौचालय का निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है. इस आनन-फानन में अब शौचालय के गुणवत्ता पर सही सवाल खड़ा होने लगा है. प्रखंड के चकरमा पंचायत के दुधनियां गांव में शौचालय का टंकी बनते ही उखड़ने लगा है. दुधनियां गांव में पीएचडी से 17 शौचालय का निर्माण कराया गया था, इसमें एक-दो शौचालय को छोड़कर शेष शौचालय का उपयोग के लायक नहीं है.
लाभुक दुधनियां गांव निवासी उषा देवी ने बताया कि ठेकेदार ने जैसे-तैसे काम कर खानापूर्ति कर दिया है, केवल शौचालय का टंकी एक सप्ताह के अंदर ही टूट गया है. अधिकांश शौचालय उपयोग से पहले ही जर्जर होने लगा है.
मोहनपुर प्रखंड में इन दिनों कई पंचायतों में मुखिया की अध्यक्षता वाली व ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति द्वारा सीधे ठेकेदार को काम सौंप दिया जा रहा है, जिससे काम की गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है. कई पंचायतों में शौचालय कार्य काफी धीमा है. प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों की इसमें उचित मॉनिटरिंग नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola