होली पर बाजार गुलजार, रंग-अबीर की खूब हुई खरीदारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Mar 2018 4:16 AM
देवघर : दो मार्च को देश भर में रंगो का त्योहार होली मनाया जाना है. ऐसे में बाजार में अलग-अलग रंगों व डिजाइन वाली पिचकारियां खूब बिक रही हैं. बड़ों से ज्यादा बच्चे ही आम तौर पर पिचकारियों व रंगों का उपयोग करते हैं. विक्रेताओं ने भी दुकानों में बच्चों की पसंद वाले सुपर स्टार […]
देवघर : दो मार्च को देश भर में रंगो का त्योहार होली मनाया जाना है. ऐसे में बाजार में अलग-अलग रंगों व डिजाइन वाली पिचकारियां खूब बिक रही हैं. बड़ों से ज्यादा बच्चे ही आम तौर पर पिचकारियों व रंगों का उपयोग करते हैं. विक्रेताओं ने भी दुकानों में बच्चों की पसंद वाले सुपर स्टार -छोटा भीम, छुटकी, मोटू-पतलू, स्पाइडर मैन, डोरो मैन, बेनटेन, बजरंग व जोकर पोस्टर वाली वाली पिचकारियां सजा रखी हैं. उसे बच्चे अपने अभिभावकों के साथ पसंद कर खरीदारी कर रहे हैं. ये नजारा शहर के बैजू मंदिर गली, आजाद चौक, कबूतर धर्मशाला के समीप के दुकानों में सहज नजर आ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










