सरयू राय की बातों पर गंभीरता दिखाये सरकार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Mar 2018 4:15 AM
देवघर : पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा ने कहा कि सरयू राय मंत्री परिषद के सदस्य हैं, वे जो देख रहे हैं वही बोल रहे हैं. सरकार को उनकी बातों पर गंभीरता दिखानी चाहिए. वे देवघर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव राजबाला वर्मा […]
देवघर : पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा ने कहा कि सरयू राय मंत्री परिषद के सदस्य हैं, वे जो देख रहे हैं वही बोल रहे हैं. सरकार को उनकी बातों पर गंभीरता दिखानी चाहिए. वे देवघर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव राजबाला वर्मा को सीएम रघुवर दास की ओर से क्लीन चिट दिये जाने के मामले में मंत्री सरयू राय के मीडिया में आये बयान पर सरकार की जिम्मेवारी बनती है कि वह इस पूरे मामले में स्थिति स्पष्ट करें.
मंत्री को अपनी बात रखने का अधिकार है. सरकार को मंत्री परिषद के सदस्य से वार्ता कर जनता को बताना चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार के मसले पर वे कोई टिप्पणी नहीं करते हैं. जनहित का मुद्दा रहता है तभी बोलते हैं. सरकार जनहित में काम कर रही है. वैसे संगठन पर इस तरह की बातों का कोई असर नहीं पड़ने वाला है. सरकार व संगठन के अलग-अलग काम हैं. होली के त्योहार में विधि-व्यवस्था पर सरकार पूरी जिम्मेवारी के साथ काम करे, ताकि होली भाई-चारे के साथ संपन्न हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










