ग्रेन बैंक में कैद 200 बोरी यूरिया बर्बाद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Feb 2018 7:35 AM
विज्ञापन
एक वर्ष से चल रहे विवादों के बाद बंद पड़ा था गोदाम देवघर : 25 शाखाओं वाला देवघर ग्रेन बैंक का विवाद पिछले एक वर्ष से चल रहा है. ग्रेन बैंक में वित्तीय गड़बड़ियों की शिकायत मिलने पर डीसीओ सुशील कुमार ने ग्रेन बैंक व गोदाम में ताला जड़ दिया था. इस दौरान ग्रेन बैंक […]
विज्ञापन
एक वर्ष से चल रहे विवादों के बाद बंद पड़ा था गोदाम
देवघर : 25 शाखाओं वाला देवघर ग्रेन बैंक का विवाद पिछले एक वर्ष से चल रहा है. ग्रेन बैंक में वित्तीय गड़बड़ियों की शिकायत मिलने पर डीसीओ सुशील कुमार ने ग्रेन बैंक व गोदाम में ताला जड़ दिया था. इस दौरान ग्रेन बैंक के गोदाम में किसानों को अनुदान में मिलने वाली यूरिया बर्बाद हो गयी. गोदाम में दो सौ बोरी यूरिया खाद पड़ी ही रह गयी. कुल 59,600 रुपये का यूरिया पूरी तरह बर्बाद हो गया है. किसान ग्रेन बैंक का चक्कर लगाते रह गये, लेकिन उन्हें खरीफ व रबी मौसम में खाद नहीं मिला.
हालांकि विभागीय आदेश पर ग्रेन बैंक का ताला छह माह पहले खुल चुका था, लेकिन खाद का वितरण नहीं हो सका. ग्रेन बैंक के निरंतर संचालन नहीं होने से उनके 25 ग्रेन गोला की शाखाएं भी अभी प्रभावित हैं. 25 शाखाओं पर रबी फसल के मौसम में खाद-बीज वितरण का कार्य चालू नहीं हो पाया. अब इन ग्रेन गोला में भी ताला लटकने लगा है.
कई ग्रेन गोला, तो पूरी तरह बंद हो चुके हैं. कुछ ग्रेन गोला में पैक्स का संचालन हो रहा है. किसानों काे महाजनों से मुक्ति दिलाने के लिए कम ब्याज पर ऋण देने के लिए चालू हुई ग्रेन बैंक की योजना राजनीति की भेंट चढ़कर रह गयी है. इस ग्रेन बैंक में किसानों की भूमिका व उनकी योजनाओं पर विभाग का भी कोई नियंत्रण नहीं रह गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










