बिलासी में युवक के साथ मारपीट कर बाइक छीनी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Feb 2018 7:32 AM
विज्ञापन
शिकायत मिलते ही नगर पुलिस निकली छानबीन में रात 10 बजे बाइक मिली पुलिस को देवघर : नगर थाना क्षेत्र के बिलासी टाउन सर्कुलर रोड पुनसिया मोड़ पर हनुमान टिकरी मुहल्ला निवासी राहुल कुमार की ग्लैमर बाइक शाम करीब छह बजे एक युवक ने साथियों की मदद से छीन ली और उसके साथ मारपीट भी […]
विज्ञापन
शिकायत मिलते ही नगर पुलिस निकली छानबीन में
रात 10 बजे बाइक मिली पुलिस को
देवघर : नगर थाना क्षेत्र के बिलासी टाउन सर्कुलर रोड पुनसिया मोड़ पर हनुमान टिकरी मुहल्ला निवासी राहुल कुमार की ग्लैमर बाइक शाम करीब छह बजे एक युवक ने साथियों की मदद से छीन ली और उसके साथ मारपीट भी की. मामले की शिकायत देने वह नगर थाना पहुंचा. वहां मौजूद एसडीपीओ दीपक कुमार पांडेय को उसने मामले की शिकायत दिया.
एसडीपीओ ने उसकी शिकायत गंभीरता से लेते हुए छापेमारी का निर्देश दिया. राहुल को लेकर थाना प्रभारी विनोद कुमार व एएसआइ रामानुज सिंह सशस्त्र बलों के साथ छापेमारी में निकले. आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर किसी ने मामले की पुष्टि नहीं की. जिस जगह घटनास्थल बताया जा रहा था, उस आसपास के लोग भी कुछ नहीं बोल रहे थे. रात 10 बजे तक नगर पुलिस ने राहुल की बाइक बरामद कर ली. थाना प्रभारी ने बताया कि मामला आपसी लेनदेन का निकला.
राहुल का एक दोस्त होटल में काम करता है, उससे 10 हजार रुपया उधार लिया था. उसी पैसे के खातिर उसके दोस्त ने गाड़ी रख ली थी. समाचार लिखे जाने तक पुलिस को राहुल का दोस्त नहीं मिल पाया है. डर के मारे वह कहीं भागा है. उसके आने के बाद मामला स्पष्ट हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










