बड़ा बाजार के युवक ने छात्रा से की छेड़खानी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Feb 2018 4:42 AM
विज्ञापन
लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले देवघर : बड़ा बाजार के एक युवक द्वारा नगर थाना क्षेत्र की एक स्कूली छात्रा से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है. दोपहर में छात्रा स्कूल से निकलकर सहेली के साथ घर की तरफ जा रही थी. उसी दौरान बाइक से पीछा करता युवक उसके साथ-साथ गया. […]
विज्ञापन
लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले
देवघर : बड़ा बाजार के एक युवक द्वारा नगर थाना क्षेत्र की एक स्कूली छात्रा से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है. दोपहर में छात्रा स्कूल से निकलकर सहेली के साथ घर की तरफ जा रही थी. उसी दौरान बाइक से पीछा करता युवक उसके साथ-साथ गया. रास्ते में सुनसान पाकर उसे कुछ कहने लगा. युवती ने विरोध जताया, तो हल्ला सुनकर आसपास के लोग जुट गये. इसके बाद बाइक सहित युवक को पकड़कर पुलिस को सूचित किया. पीसीआर पुलिस मौके पर पहुंची,
तो लोगों ने पकड़े गये युवक को उनलोगों के हवाले कर दिया. पीसीआर पुलिस पकड़े गये युवक व उसकी बाइक लेकर थाना पहुंची. मामले को लेकर छात्रा की बहन ने युवक के खिलाफ नगर थाना में लिखित शिकायत दी है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. पूछने पर इस संबंध में नगर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि छात्रा के साथ छेड़खानी हुई, जिसमें लोगों ने राजा नाम के युवक को पुलिस के हवाले किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










