सुरक्षा चाक-चौबंद, दोपहर बाद नो इंट्री
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2018 2:33 AM
विज्ञापन
शिव बरात आज. प्रशासनिक तैयारी पूरी, शहर में उत्सव सादे लिबास में पुलिस-फोर्स को लगाया गया है ड्यूटी पर भीड़ पर वीडियो कैमरे से रखी जा रही निगरानी देवघर : बाबा नगरी में शिव बरात की तैयारी पूरी कर ली गयी है. शहर में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. बुधवार को शिव बरात को […]
विज्ञापन
शिव बरात आज. प्रशासनिक तैयारी पूरी, शहर में उत्सव
सादे लिबास में पुलिस-फोर्स को लगाया गया है ड्यूटी पर
भीड़ पर वीडियो कैमरे से रखी जा रही निगरानी
देवघर : बाबा नगरी में शिव बरात की तैयारी पूरी कर ली गयी है. शहर में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. बुधवार को शिव बरात को लेकर दोपहर दो बजे से ही शहर में नो-इंट्री रहेगी. खासकर शिव बरात रूट में तो बाइक परिचालन पर भी प्रतिबंध रहेगा. इसका सख्ती से पालन कराया जायेगा. भीड़ पर वीडियो कैमरे से भी निगरानी रखी जायेगी. शिव बरात के आगे-पीछे पुलिस एस्कार्ट करेगी. वहीं भीड़ के बीच में भी पुलिस ड्यूटी पर रहेगी.शिवरात्रि के दिन सुरक्षित जलार्पण के लिए बाबा मंदिर से बीएड कॉलेज होकर बरमसिया चौक के आगे कुमुदनी घोष रोड तक बैरिकेडिंग करायी गयी है.
एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि व्यवस्था रेगुलेट करने के लिए जगह-जगह दंडाधिकारी, पदाधिकारी व पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है. वहीं शिव बरात में भी पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किये गये हैं. शिवरात्रि के अवसर पर करीब तीन लाख की भीड़ हो सकती है.
भुरभुरा मोड़ के पास होगी बाहरी वाहनों की पार्किंग
बाहर से आने वाली गाड़ियों को शहर के बाहर रखने की व्यवस्था की गयी है. बाहर से आने वाले श्रद्धालु वाहनों को भुरभुरा मोड़ के आसपास पार्क करायी जायेगी. इसके अलावा शिव बरात देखने के लिए बाहर से आने वाले लोगों की गाड़ियां देवघर कॉलेज ग्राउंड व क्लब ग्राउंड में रखने की व्यवस्था करायी गयी है. यातायात व्यवस्था संभालने के लिये पदाधिकारी समेत 250 पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है. मंदिर इलाके में श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए पूरे तरह से नो-इंट्री रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










