30 मिनट में 59 लाख की डकैती
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Feb 2018 4:58 AM
विज्ञापन
मिहिजाम. बैंक ऑफ बड़ौदा में दिनदहाड़े डाका, बेखौफ नोट लेकर निकले जामताड़ा : मिहिजाम में दिनदहाड़े महज 30 मिनट में हथियार से लैस चार डकैतों ने बैंक अॉफ बड़ौदा से 59 लाख की डकैती कर ली. चारों डकैत हथियारों से लैस और नकाब पहने हुए थे. बैंक खुलते ही चारों ग्राहक बनकर बैंक में घुसे. […]
विज्ञापन
मिहिजाम. बैंक ऑफ बड़ौदा में दिनदहाड़े डाका, बेखौफ नोट लेकर निकले
जामताड़ा : मिहिजाम में दिनदहाड़े महज 30 मिनट में हथियार से लैस चार डकैतों ने बैंक अॉफ बड़ौदा से 59 लाख की डकैती कर ली. चारों डकैत हथियारों से लैस और नकाब पहने हुए थे. बैंक खुलते ही चारों ग्राहक बनकर बैंक में घुसे. इसके बाद पिस्तौल का भय दिखा कर बैंककर्मियों को अपने कब्जे में लिया. कैशियर के कनपटी पर पिस्तौल सटा कर चाबी लिया. इसके बाद बैंक का चेस्ट खुलवा कर राशि बैग में भर कर चलते बने.
30 मिनट में 59 लाख…
तीन बैंककर्मियों को रखा बंदूक के नोक पर : घटना के संबंध में बैंक में चश्मदीदों के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह जैसे ही बैंक की शाखा 10 बजे खुली. ग्राहक बनकर हथियारों से लैस चारों नकाबपोश बैंक के अंदर दाखिल हुए. अपराधियों ने बैंक में कैशियर ए एक्का, महिला कर्मी रश्मि सिंह तथा चपरासी बादल राम को गन प्वाइंट पर लिया. बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे के डीसीआर को तोड़ दिया तथा हार्ड डिस्क अपने पास रख लिया.अपराधियों ने बैंक कर्मियों के विरोध जताने पर कैशियर के साथ मारपीट भी की.
इनमें से एक ने चपरासी को बैंक के शौचालय में बंद कर दिया. कैशियर एवं महिला कर्मी की कनपटी पर पिस्तौल सटा कर चेस्ट के पास ले गये. बैंक की तिजोरी को जबरन खुलवाया और 59 लाख रुपये अपने बैग में डाल कर भाग निकले. जाते-जाते डकैतों ने बैंक कर्मियों को धमकी दी कि शोर नहीं मचाना वर्ना मार देंगे.
छोड़ दिये 10 लाख के सिक्के
डकैतों ने चेस्ट में रखे 69 लाख रुपये में से 59 लाख के नोट तो ले गये लेकिन 10 लाख का सिक्का चेस्ट में ही छोड़ दिया. लुटेरे किस वाहन से आये थे और किस तरफ भागे, इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी. जब पुलिस बैंक पहुुंची तब लोगों को पता चला कि डकैती हो गयी है. बैंक में डकैती की खबर फैलते ही बैंक के सामने सैंकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गयी.
सूचना मिलते ही पहुंचे डीआइजी, डीसी व एसपी
डकैतों के जाने के बाद बैंक कर्मियों ने स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही एसपी डॉ जया राय सदल-बल मौके पर पहुंची. इसी क्रम में डीसी रमेश दूबे, एसी विधानचन्द्र चौधरी भी पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली. एसपी ने तुरंत जामताड़ा और मिहिजाम की सारी सीमाएं सील करने और जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया. जब घटना की जानकारी दुमका डीआइजी अखिलेश झा को मिली तो वे भी मिहिजाम पहुंचे और पूरी तहकीकात की. उन्होंने बैंक मैनेजर, कैशियर एवं अन्य कर्मियों से पूछताछ की.
डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने भी की जांच
मामले की जांच के लिए दुमका से फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट तथा डॉग स्क्वायड को बुलाया गया. डॉग स्क्वायड ने बैंक के नीचे आया और करीब 200 मीटर बंगाल जाने वाली सड़क मार्ग तक गया और वहां से वापस लौट आया. ज्ञात हो कि यह डकैती संताल परगना की बड़ी डकैती में से एक है. इसका उदभेदन पुलिस के लिए बड़ी चुनौती भी हो गयी है.
चार हथियार बंद नकाबपोश अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
डकैती में बैंक की लापरवाही
पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. 59 लाख रुपये की लूट हुई है. इसमें बैंक की भी बड़ी लापरवाही है. एक ही कर्मी को पूरे बैंक की चाबी दे दी गयी थी. हर बिंदू पर पुलिस जांच में जुट गयी है. पूरे मामले में बैंक की लापरवाही उजागर हुई है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है. जल्द ही पुलिस बैंक डकैतों को गिरफ्तार कर लेगी.
-अखिलेश कुमार झा, डीआइजी दुमका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










