मधुपुर कॉलेज से स्थानांतरित संविदा शिक्षक ने दी आत्महत्या की धमकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Feb 2018 4:56 AM
मधुपुर : मधुपुर महाविद्यालय में कार्यरत संविदा शिक्षक सुनील कुमार मीणा ने साहेबगंज कॉलेज हस्तांतरित करने से क्षुब्ध होकर शनिवार को कॉलेज परिसर में आत्महत्या करने की धमकी देकर सनसनी फैला दी. मामला बिगड़ता देख कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डा. पशुपति कुमार राय ने घटना की लिखित सूचना सिदो-कान्हो-मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति के अलावे एसडीओ, […]
मधुपुर : मधुपुर महाविद्यालय में कार्यरत संविदा शिक्षक सुनील कुमार मीणा ने साहेबगंज कॉलेज हस्तांतरित करने से क्षुब्ध होकर शनिवार को कॉलेज परिसर में आत्महत्या करने की धमकी देकर सनसनी फैला दी. मामला बिगड़ता देख कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डा. पशुपति कुमार राय ने घटना की लिखित सूचना सिदो-कान्हो-मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति के अलावे एसडीओ, एसडीपीओ व मधुपुर थाना प्रभारी को दिया है. इस मामले को लेकर शुक्रवार को भी कॉलेज परिसर में हस्तांतरित संविदा शिक्षक श्री मीणा व कॉलेज के प्राचार्य के बीच तीखी बहस हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










