आखिर किसका इंतजार कर रहा सदर अस्पताल प्रबंधन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Feb 2018 4:31 AM
विज्ञापन
सांसद व विधायक को नहीं है इसकी चिंता देवघर : सदर अस्पताल का आइसीयू 42वें दिन बंद रहा. लगातार आइसीयू बंद रहने से गरीबों को इलाज में काफी परेशानी हो रही है. जिले भर में सरकारी अस्पताल का यह एकमात्र आइसीयू है, जिसमें महज 50 रुपये में ही इलाज की सुविधा ले सकते हैं. सदर […]
विज्ञापन
सांसद व विधायक को नहीं है इसकी चिंता
देवघर : सदर अस्पताल का आइसीयू 42वें दिन बंद रहा. लगातार आइसीयू बंद रहने से गरीबों को इलाज में काफी परेशानी हो रही है. जिले भर में सरकारी अस्पताल का यह एकमात्र आइसीयू है, जिसमें महज 50 रुपये में ही इलाज की सुविधा ले सकते हैं. सदर अस्पताल के आइसीयू के अंदर पांच बेड है. इस प्रकार यह कह सकते हैं कि जब से यह आइसीयू बंद है, तब से अब तक 210 मरीजों को सुविधा का लाभ मिलता. इतने मरीज अगर प्राइवेट आइसीयू में भर्ती हुए होंगे, तो उन्हें कम से कम फीस में चार लाख 26 हजार रुपये खर्च हुए होंगे. आइसीयू के अंदर बाथरूम सुसज्जित करने में इतने दिन कैसे लग सकते हैं. सदर अस्पताल के इस एकमात्र आइसीयू को चालू कराने के लिए क्यों नहीं कोई जनप्रतिनिधि पहल कर रहे हैं, यह समझ से परे है. सांसद से लेकर विधायक तक को इससे कोई चिंता नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










