एसपी साहब! फोन नहीं उठाते आपके थानेदार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jan 2018 4:59 AM
विज्ञापन
प्रभात खबर ने चलाया थानेदारों की सजगता पर अभियान नगर, कुंडा, जसीडीह थानेदार पास, मोहनपुर फेल सभी थानेदारों को 7992429715 से फोन किया गया फोन नहीं उठाया मोहनपुर थानेदार ने फोन देवघर : बुधवार रात्रि साढ़े नौ बजे बाद देवघर आसपास के थानेदार की सजगता को लेकर प्रभात खबर देवघर की ओर अभियान चलाया गया. […]
विज्ञापन
प्रभात खबर ने चलाया थानेदारों की सजगता पर अभियान
नगर, कुंडा, जसीडीह थानेदार पास, मोहनपुर फेल
सभी थानेदारों को 7992429715 से फोन किया गया फोन
नहीं उठाया मोहनपुर थानेदार ने फोन
देवघर : बुधवार रात्रि साढ़े नौ बजे बाद देवघर आसपास के थानेदार की सजगता को लेकर प्रभात खबर देवघर की ओर अभियान चलाया गया. इसमें मोहनपुर को छोड़ कर सभी तीनों थानेदार सजग दिखे. नगर थाना प्रभारी, कुंडा थाना प्रभारी व जसीडीह थाना प्रभारी ने एक बार में ही फोन रिसिव कर लिया. जबकि मोहनपुर थाना प्रभारी को दो बार फोन करने के बाद भी फोन रिसिव करना उचित नहीं समझे. उन्होंने कॉल बैक करना भी जरूरी नहीं समझा. जब थानेदार साहब अपनी-अपनी वर्दी चमकाने में लगे रहेंगे तो जनता से दूर होते चले जायेंगे. ऐसा ही माजरा बुधवार को देखने को मिला. प्रभात खबर की ओर से जनहित में एक अभियान चलाया गया.
इसमें देवघर शहर के आस-पास के थानाओं के थानेदार को फोन किया गया. इसमें नगर थाना, कुंडा थाना, जसीडीह थाना व मोहनपुर थाना को शामिल किया गया. सभी थानेदार को मोबाइल नंबर 7992429715 से फोन किया गया. सर्वप्रथम रात्रि 9:36 में कुंडा थानेदार के सरकारी नंबर 9470591051 में फोन किया गया. उन्होंने एक बार में फोन रिसिव किया. इसके बाद जसीडीह थानेदार को रात्रि 9:37 में सरकारी नंबर 9470591052 में फोन किया. उन्होंने भी फोन किया. इसके उपरांत मोहनपुर के थानेदार को सरकारी नंबर 9470591053 में रात्रि 9:39 में फोन किया. उन्होंने पूरी घंटी बजने के बाद भी फोन रिसिव नहीं किया. पुन: रात्रि 9:40 में फोन किया. पूरी घंटी बजने के बाद भी रिसिव नहीं किया. इतना ही नहीं देर रात्रि में कॉल बैक करना भी उचित नहीं समझा. जबकि नगर थानेदार के सरकारी नंबर 9470591050 पर रात्रि 9:41 में फोन किया. उन्होंने भी एक बार में ही फोन रिसिव किया.
विदित हो कि देवघर में कई मामले पुलिस पटाक्षेप नहीं कर पायी है. सारे मामले में जनता से मदद की लगायी है. जब थानेदार फोन ही रिसिव नहीं करेंगे, तो जनता कैसे मदद करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










