बिहार से जुड़े बमबाजी के तार छापेमारी में जायेगी रिखिया पुलिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jan 2018 4:42 AM
विज्ञापन
विकास-दीपक की स्वीकारोक्ति के बाद कान खड़े हुए पुलिस के देवघर : रिखिया थाना क्षेत्र के जरुआडीह तालाब के समीप हुए बम विस्फोट का तार अब बिहार से जुड़ गया है. बमबाजी में घायल मोहनपुर थाना क्षेत्र के बसडीहा त्रिकूटी निवासी विकास कुमार व उसके ममेरे भाई दीपक रजक के स्वीकारोक्ति बयान के बाद पुलिस […]
विज्ञापन
विकास-दीपक की स्वीकारोक्ति के बाद कान खड़े हुए पुलिस के
देवघर : रिखिया थाना क्षेत्र के जरुआडीह तालाब के समीप हुए बम विस्फोट का तार अब बिहार से जुड़ गया है. बमबाजी में घायल मोहनपुर थाना क्षेत्र के बसडीहा त्रिकूटी निवासी विकास कुमार व उसके ममेरे भाई दीपक रजक के स्वीकारोक्ति बयान के बाद पुलिस के कान खड़े हो गये. पुलिस ने बताया कि बम विस्फोट में घायल विकास व दीपक ने बताया है कि जरुआडीह तालाब के समीप उसका जीजा प्रभाष यादव दोस्त पंकज चौधरी व अन्य के साथ जुटकर बम बना रहा था. उनलोगों की योजना कहीं बड़ी डकैती की थी.
अब रिखिया थाना की पुलिस प्रभाष व पंकज की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी करने बिहार जायेगी. इसके लिये डीआइजी से आदेश भी मांगा गया है. 13 जनवरी की रात में जरुआडीह तालाब के समीप बनाने में बम फटा था, जिसमें विकास व उसका ममेरा भाई दीपक घायल हुआ था. घटना के बाद दूसरे दिन सुबह तक दोनों छिपकर इलाज करा रहा था. जब हालत बिगड़ने लगी, तब दोनों को कुंडा के मेधा सेवासदन में भरती कराया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










