डॉ एनडी मिश्रा ने की झिकटी के पलटू वर्मा के आंखों की सर्जरी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jan 2018 4:50 AM

विज्ञापन

प्रभात खबर ने गोद लिया है सारवां के झिकटी गांव को देवघर : बैद्यनाथ शंकर नेत्रालय देवघर के प्रसिद्ध नेत्र सर्जन डॉ एनडी मिश्रा ने प्रभात खबर के गांव सारवां के झिकटी निवासी पलटू वर्मा की आंखों की मोतियाबिंद सर्जरी फ्री में की. पलटू के दायीं आंख का मोतियाबिंद ऑपरेशन सफल रहा. उसे आंख में […]

विज्ञापन

प्रभात खबर ने गोद लिया है सारवां के झिकटी

गांव को
देवघर : बैद्यनाथ शंकर नेत्रालय देवघर के प्रसिद्ध नेत्र सर्जन डॉ एनडी मिश्रा ने प्रभात खबर के गांव सारवां के झिकटी निवासी पलटू वर्मा की आंखों की मोतियाबिंद सर्जरी फ्री में की. पलटू के दायीं आंख का मोतियाबिंद ऑपरेशन सफल रहा. उसे आंख में पूरी रोशनी आ गयी है. गुरुवार की रात में पलटू के दाएं आंख के मोतियाबिंद की सर्जरी हुई. शुक्रवार सुबह उसके आंख की पट्टी खोलकर डॉ मिश्रा ने चेकअप किया, तो उसके आंखों से दिखाई पड़ने लगा.
डॉ मिश्रा ने बताया कि दो माह पूर्व झिकटी में आयोजित प्रभात खबर के स्वास्थ्य कैंप में पलटू के आंख में मोतियाबिंद रहने का परीक्षण हुआ था. पलटू को डॉ मिश्रा ने अपने अस्पताल से नि:शुल्क दवा देकर रिलीज किया. इसके लिए पलटू ने डॉ मिश्रा को आशीर्वाद दिया. वहीं प्रभात खबर के प्रति भी आभार जताया. डॉ मिश्रा ने दुखनासार निवासी धनेश्वरी देवी का भी नि:शुल्क मोतियाबिंद सर्जरी की. धनेश्वरी को भी आंख में रोशनी आ गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola