खगड़िया में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, बिना हेलमेट चल रहे दो दर्जन से अधिक बाइक सवारों का कटा चालान

Updated:
विज्ञापन

खगड़िय में ट्रैफिक पुलिस ने बिना हेलमेट बाइक सवारों का चलान काटा

Khagaria News: अगर आप भी बिना हेलमेट बाइक चलाते हैं तो सावधान हो जाइए. खगड़िया में ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को सख्त कार्रवाई करते हुए दो दर्जन से अधिक बाइक चालकों का चालान काट दिया. वाहन जांच अभियान के दौरान हजारों रुपये का जुर्माना वसूला गया और नियम तोड़ने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई.

विज्ञापन

खगड़िया से अमित कुमार की रिपोर्ट.

Khagaria News: शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है. शनिवार को पटेल चौक पर चलाए गए विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान बिना हेलमेट बाइक चला रहे चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई. अभियान में दो दर्जन से अधिक बाइक सवारों का चालान काटा गया और उनसे जुर्माना वसूला गया.

खगड़िया के पटेल चौक पर चला सघन वाहन जांच अभियान, बिना हेलमेट बाइक चला रहे दो दर्जन से अधिक चालकों पर हुई कार्रवाई. कागजातों की भी हुई जांच, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने वालों से वसूला गया हजारों रुपये का जुर्माना लगा.

वाहन जांच अभियान

वाहन जांच अभियान का नेतृत्व ट्रैफिक पदाधिकारी अरुण कुमार दास ने किया. इस दौरान पुलिस टीम ने हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की. कई ऐसे चालक मिले जो यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए सड़क पर वाहन चला रहे थे.

ट्रैफिक पदाधिकारी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हेलमेट सिर्फ चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए जरूरी है.

पूरे शहर में जांच अभियान जारी

अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी भी दी. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में भी शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर इसी तरह का सघन जांच अभियान जारी रहेगा.

सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुई ट्रैफिक पुलिस, कागजात और हेलमेट की जांच के दौरान हजारों रुपये का जुर्माना वसूला गया, नियम तोड़ने वालों को दी गई चेतावनी दी गई.

Also Read: बिहार में दौड़ेगी रैपिड रेल, 4 जिलों की दूरी हाईस्पीड ट्रेन से मिनटों में होगी तय, CM सम्राट का ऐलान

विज्ञापन
प्रत्युष प्रशांत

लेखक के बारे में

By प्रत्युष प्रशांत

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन