ट्रक के धक्के से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल

Updated:
विज्ञापन

देवघर : कुंडा थाना क्षेत्र के चरकीपहाड़ी मोड़ पर सोमवार को तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को सामने से धक्का मार दिया. घटना में मोहनपुर थाना क्षेत्र के ताराबाद गांव निवासी विनोद दास सहित उसका पुत्र निरोज दास घायल हो गया है. स्थानीय लोगों की मदद से घायल पिता-पुत्रों […]

विज्ञापन

देवघर : कुंडा थाना क्षेत्र के चरकीपहाड़ी मोड़ पर सोमवार को तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को सामने से धक्का मार दिया. घटना में मोहनपुर थाना क्षेत्र के ताराबाद गांव निवासी विनोद दास सहित उसका पुत्र निरोज दास घायल हो गया है. स्थानीय लोगों की मदद से घायल पिता-पुत्रों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद विनोद के पैर व हाथ की एक अंगुली में गंभीर चोट बताते हुए बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. घटना में निरोज के सिर में चोट लगी है. निरोज को सदर अस्पताल में भरती कर इलाज कराया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola